ऑर्केस्ट्रा को लेकर जमकर हंगामा: गोपालगंज के होटल रॉल्सन पर पत्थरबाजी, तेज साउंड को लेकर हुआ बवाल

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar News: गोपालगंज में तेज साउंड को लेकर देर रात विवाद हो गया. ऑर्केस्ट्रा को लेकर होटल रॉल्सन और कुछ लोगों में जामकर हंगाम होने लगा. देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और कुछ लोगों ने होटल पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. घटना से होटल कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और नगर थाना पुलिस फिर से मौके पर पहुंची.

विज्ञापन

Bihar News: (मनीष राज) गोपालगंज शहर के अरार मोड़ स्थित होटल रॉल्सन में गुरुवार देर रात जमकर हंगामा और पत्थरबाजी हुई. जिसके बाद होटल परिसर में दहशत का माहौल बन गया. घटना होटल के समीप चल रहे एक ऑर्केस्ट्रा में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ. मामला बाद में विवाद और हिंसक झड़प में बदल गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

तेज साउंड को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, होटल के बगल में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में देर रात तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे. होटल संचालक ने इसे लेकर आपत्ति जताई और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. डायल 112 ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया. जिसके बाद उस समय स्थिति सामान्य हो गई और पुलिस लौट गई.

देर रात फिर बढ़ा विवाद, होटल पर बरसे ईंट-पत्थर

पुलिस के जाने के बाद देर रात दोबारा होटल स्टाफ और दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के बीच कहासुनी होने लगी. देखते ही देखते मामला उग्र हो गया और कुछ लोगों ने होटल पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. पत्थरबाजी में होटल के कांच के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए. अचानक हुई इस घटना से होटल कर्मियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान किसी ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में होटल परिसर में टूटे शीशे और हंगामे का माहौल देखा जा सकता है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और नगर थाना पुलिस फिर से मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. नगर इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

होटल संचालक ने पुलिस पर भी लगाए आरोप

वहीं होटल संचालक ने आरोप लगाया कि पहले पहुंची डायल 112 की टीम ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि “तुम लोग यहां मौज कर रहे हो और हमे जीने नहीं दे रहे. ” हालांकि पुलिस की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी की जा रही है.

Also Read:जहानाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था हुई बदहाल: नगर पंचायत बनने के वर्षों बाद भी नहीं बनी ट्रैफिक व्यवस्था

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन