Patna News : पुलिस और खनन विभाग का बड़ा प्रहार, अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Patna News

प्रतीकात्मक तस्वीर

Patna News : पुलिस और खनन विभाग का बड़ा प्रहार, माफियाओं को डीएसपी ने दी चेतावनी

विज्ञापन

Patna News (रवि प्रकाश) : पटना जिले के रानीतालाब थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पुलिस और खनन विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है. इलाके में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बालू खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है, जबकि मौके से एक कुख्यात को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है.

आधी रात से शुरू हुई ताबड़तोड़ छापेमारी

वरीय पुलिस अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी विनय कुमार रंजन और खनन विभाग के इंस्पेक्टर उत्तम मणि के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात करीब 12 बजे से शुक्रवार सुबह 3 बजे तक थाना क्षेत्र के बुद्धू छपरा, शारदा छपरा, धाना समेत कई अन्य संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.

एक व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी

इस सघन कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बालू की ढुलाई करते हुए चार ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा गया, जिन्हें बाद में रानीतालाब थाना लाया गया. खनन विभाग की ओर से इन सभी वाहनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसके साथ ही, पुलिस ने मौके से विनय कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बालू माफियाओं की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुछ ही दिन पहले जेल से छूटकर बाहर आया था. फिलहाल पुलिस उससे सघन पूछताछ कर इस अवैध सिंडिकेट से जुड़े अन्य सफेदपोशों और बालू माफियाओं की कुंडली खंगालने में जुटी है.

माफियाओं को डीएसपी ने दी चेतावनी

डीएसपी 2 पंकज कुमार ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन का यह छापेमारी अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा और इस गोरखधंधे में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी गाज गिरेगी. पुलिस और खनन विभाग की इस ताबड़तोड़ संयुक्त कार्रवाई से इलाके के बालू कारोबारियों और माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस सख्ती की सराहना की है.

Also Read : RJD विधायक के भाई से बीच सड़क लूटपाट, चेन छीन कर भागे बदमाश

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन