किशनगंज में बेखौफ चोरों का तांडव, घर का ताला तोड़ बाइक, जेवर और मोबाइल लेकर फरार

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 15 May 2026 1:46 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Kishanganj News: किशनगंज में सीमावर्ती इलाके में चोरों के बढ़ते आतंक ने लोगों की नींद उड़ा दी है. सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव बाजार में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने एक घर में घुसकर बाइक, सोने का जेवर और मोबाइल चोरी कर लिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Kishanganj News: पौआखाली (किशनगंज) से रणविजय .सुखानी थाना क्षेत्र के कादोगांव बाजार में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने दिनेश कुमार राय के घर को निशाना बनाया. चोरों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा, फिर ग्रिल की कुंडी खोलकर घर में प्रवेश किया और लाल रंग की अपाचे बाइक, सोने का बेसर तथा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये. हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान परिवार के लोग घर में सोते रहे और उन्हें भनक तक नहीं लगी.

सोते रहे परिवार वाले, चोर करते रहे वारदात

पीड़ित परिवार के अनुसार घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की है. गृहस्वामी के पुत्र आनंद राय अपने भाई के साथ बीएड की परीक्षा देने उत्तर प्रदेश गये हुए थे. इसी दौरान चोरों ने बाथरूम की तरफ से घर में प्रवेश किया.

चोरों ने पहले शटर का ताला तोड़ा और बाइक चोरी कर ली. इसके बाद उन्होंने हाथ डालकर ग्रिल की कुंडी खोली और सीधे कमरे में पहुंच गये. कमरे में सो रही महिला के नाक से सोने का बेसर निकाल लिया गया और मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया.

अलमारी खोलने की कोशिश में खुली पोल

घटना का खुलासा तब हुआ जब चोर ने कमरे में रखी अलमारी खोलने की कोशिश की. तेज आवाज सुनकर दिनेश कुमार राय की नींद खुल गयी. सामने चोर को देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद तत्काल सुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मन्नू कुमारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उन्होंने जल्द मामले के खुलासे का दावा किया है.

इलाके में बढ़ा डर और नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में सूखा नशा और अवैध लॉटरी का कारोबार पहले से ही बढ़ रहा है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं.

लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें.

Also Read: किशनगंज में शॉर्टकट के चक्कर में पटरी पार कर रहे यात्री, स्टेशन पर हर पल हादसे का खतरा

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन