इलाज की उम्मीद लेकर आए परिजन, PMCH में ठगी के हुए शिकार

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराने के नाम पर मरीज के परिजनों से 17 हजार रुपये ठग लिए गए।

विज्ञापन

Patna News: (आनंद तिवारी की रिपोर्ट) पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराने के नाम पर मरीज के परिजनों से 17 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि एक दलाल ने खुद को अस्पताल से जुड़ा व्यक्ति बताकर इलाज और भर्ती में मदद का भरोसा दिया और पैसे वसूल कर फरार हो गया।

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले की जानकारी सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह की पहल पर पीड़ित परिजनों ने पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपित की तलाश में जुट गई है।

सुपौल से इलाज कराने पटना पहुंचे थे परिजन

प्रतीकात्मक तस्वीर

जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगसायर निवासी ललन कुमार अपनी भाभी पुष्पा देवी को इलाज के लिए पीएमसीएच लेकर पटना पहुंचे थे।

इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को अस्पताल से जुड़ा बताकर उनसे संपर्क किया। उसने जल्द भर्ती और इलाज कराने का भरोसा देकर 17 हजार रुपये ले लिए। बाद में जब परिजनों को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की।

दलालों के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई

प्रतीकात्मक तस्वीर

पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को सतर्क रहने की जरूरत है।

अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं। अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं। ऐसे में किसी को भी पैसे देने से पहले पूरी जानकारी और पड़ताल जरूर कर लें।

पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

प्रतीकात्मक तस्वीर

पीरबहोर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान करने में जुटी है।

ALSO READ: नाबालिग बेटे का बड़ा खेल, पड़ोसी के खाते में मां के मोबाइल से भेजा 33 लाख रुपये

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन