Garhwa: डीसी ने की सोन-कनहर परियोजना की समीक्षा, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

समीक्षा बैठक करते गढ़वा डीसी अनन्य मित्तल
Garhwa: गढ़वा में DC अनन्य मित्तल ने सोन-कनहर परियोजना की समीक्षा बैठक कर लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने को कहा गया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…
अविनाश कुमार
Garhwa: जिले की महत्वाकांक्षी सोन-कनहर परियोजना को लेकर प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अनन्य मित्तल ने अपने कार्यालय कक्ष में परियोजना की प्रगति की समीक्षा की. बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने परियोजना के विभिन्न चरणों, निर्माण की वर्तमान स्थिति और लक्ष्यों की जानकारी ली.
उन्होंने संबंधित एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर और विभागीय अधिकारियों से काम में आ रही बाधाओं पर चर्चा की. उपायुक्त ने निर्देश दिया किअपूर्ण कार्यों की बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए. निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए. कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो.
लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि सोन-कनहर परियोजना क्षेत्र के विकास और आम जनता की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समय पर पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है. बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, संबंधित कार्यदायी एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें…
सात फेरे, सात दिन और फिर खेला खत्म, गढ़वा के रंका में फंदे से झूल गई नई नवेली दुल्हन
गढ़वा: एनएचएम के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 21 मई को मिलेगा नियुक्ति पत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










