पटना से रांची जा रही ट्रेन के कोच से निकला धुआं, रेलवे कर्मियों की मुस्तैदी ने बचाई हजारों जानें

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

पहिए से उठा धुंआ

Bihar News: गया-कोडरमा रेलखंड पर रविवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक डिब्बे से धुआं निकलने से अफरातफरी मच गई. ब्रेक में खराबी के कारण यह स्थिति बनी. चालक और रेलकर्मियों की सूझबूझ से समय रहते स्थिति काबू में आ गई और एक बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

Bihar News: गया-कोडरमा रेलखंड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक डिब्बे के पहिये के पास से अचानक धुआं निकलने लगा. ट्रेन गया जंक्शन से खुलने के कुछ ही देर बाद बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची थी, तभी यात्रियों ने धुआं उठते देखा. देखते ही देखते लोगों में डर का माहौल बन गया और कई यात्री घबराकर अपने-अपने डिब्बों से उतरकर ट्रैक के किनारे आ गए.

क्या है मामला

रेलवे के मुताबिक, गार्ड से तीसरे कोच के ब्रेक में तकनीकी खराबी आ गई थी. ब्रेक जाम हो जाने के कारण पहिये में तेज घर्षण हुआ, जिससे धुआं निकलने लगा. पास के मानपुर-रसलपुर गेट से इसकी जानकारी तुरंत चालक और गार्ड को दी गई. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी. ट्रेन रुकते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने यात्रियों को संभाला और हजारों जानें बचाई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कोई घायल नहीं

इसके बाद रेलवे स्टाफ ने बिना देर किए अग्निशामक यंत्र का इस्तेमाल किया और पहिये के पास बने गर्मी और धुएं को काबू में कर लिया. समय रहते कार्रवाई होने की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. इस दौरान बंधुआ रेलवे क्रॉसिंग करीब 30 मिनट तक बंद रहा, जिससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई. मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया.

रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर ब्रेक की समस्या को ठीक किया और अधिकारियों ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें: 29 मार्च तक बिहार में आंधी-तूफान का साया, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

पटना के बाद अब गया की बारी, फल्गु नदी के किनारे बनेगा 16 किमी लंबा मरीन ड्राइव, मंत्री ने किया ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन