29 मार्च तक बिहार में आंधी-तूफान का साया, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम अचानक बदल गया है. अगले कुछ दिनों तक बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 27 से 29 मार्च तक बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. लगभग पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

बिहार के इन जिलों में खराब रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर और मुंगेर जिलों में गरज के साथ बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

28 मार्च के बाद कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर और भोजपुर जिलों में मौसम थोड़ा शांत रह सकता है. बिहार के बाकी जिलों में असर बना रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना पर क्या अपडेट

पटना की बात करें तो यहां 22 से 26 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव दिख सकता है. तापमान 26 डिग्री से बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच गया है. रात का तापमान 18 डिग्री से 22 डिग्री के बीच रहा. आसमान कभी साफ तो कभी बादलों से ढका रहा. बीते 24 घंटे में राज्य में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. औसत से 331 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खुले में जाने से बचें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों और खराब मौसम में सतर्क रहें.

इसे भी पढ़ें:  26 मार्च को शुरू हो सकती है पटना फेज-2 मेट्रो,जानें किन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी ट्रेन?

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन