गया जी : आमस के अकौना में सैकड़ों फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा, बच्चों ने लगाए देशभक्ति नारे
मिडिल स्कूल अकौना के तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षक व छात्र | Prabhat Khabar Network
मध्य विद्यालय अकौना के छात्र-छात्राओं ने हाथों में सैकड़ों फीट लंबा तिरंगा लेकर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. गांव की गलियों में देशभक्ति के नारे गूंजे और ग्रामीणों ने यात्रा की सराहना की.
गया जी के आमस प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय अकौना के छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. शिक्षक मोहम्मद अली ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर मिडिल स्कूल अकौना के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी.
हाथों में तिरंगा लेकर गांव की गलियों में गूंजे नारे
उन्होंने बताया कि हाथों में सैकड़ों फीट लंबा तिरंगा झंडा लेकर छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ गांव की विभिन्न गलियों में तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति नारे लगाये. सभी शिक्षक भी अपने हाथों में बड़े-बड़े तिरंगा लेकर बच्चों के साथ चल रहे थे.
देशभक्ति का नजारा और ग्रामीणों की सराहना
हर तरफ देशभक्ति का नजारा देखने को मिल रहा था. इस दौरान ग्रामीण भी शामिल हुए और तिरंगा यात्रा की सराहना की.
उपस्थित शिक्षक एवं अन्य गणमान्य
इस अवसर पर शिक्षक मिर्जा आफताब वारसी, जाकिर अहमद, मोनिका रानी, शबनम परवीन, बेबी नाज़, आशा कुमारी, मो. अली और नगमा परवीन आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










