PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता गया जी का रबर डैम

रात में रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता गया जी का फल्गु नदी रबर डैम.

फल्गु नदी पर बना गया जी का आधुनिक रबर डैम, जिसकी लंबाई 411 मीटर और ऊंचाई करीब तीन मीटर है.
आधुनिक तकनीक से बना गया जी का रबर डैम
फल्गु नदी पर बने गया जी के रबर डैम का निर्माण आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से किया गया है. बिहार के तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने 8 सितंबर 2022 को इसका उद्घाटन किया था. करीब 312 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस रबर डैम में पानी रोकने के लिए कंक्रीट की जगह रबर बैलून तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. करीब तीन मीटर ऊंचे और 411 मीटर लंबे इस रबर डैम को पर्यावरण के लिहाज से भी अनुकूल माना जाता है. फल्गु नदी पर बना यह डैम गया जी शहर की आधुनिक जल संरचना का एक प्रमुख उदाहरण है.

बैलून की तरह हवा भरने और निकालने की तकनीक से काम करता है फल्गु नदी का रबर डैम
बैलून की तरह काम करता है गया जी का रबर डैम
फल्गु नदी पर बने रबर डैम में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. नदी के नीचे करीब एक हजार मीटर लंबाई में रबर शीट लगाई गई है, जबकि इसका डायफ्राम करीब 300 मीटर लंबा है. यह डैम बैलून की तरह काम करता है. इसके रबर ट्यूब में हवा भरने और निकालने के लिए ऑटोमेटिक व्यवस्था की गई है. पानी का स्तर अधिक होने पर रबर ट्यूब से हवा निकालकर डैम की ऊंचाई कम की जा सकती है.

निर्धारित समय से पहले तैयार हुआ फल्गु नदी का रबर डैम
समय से पहले तैयार हुआ फल्गु नदी का रबर डैम
फल्गु नदी पर बने रबर डैम के निर्माण की आधारशिला 22 सितंबर 2020 को रखी गई थी. परियोजना को अक्टूबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. हालांकि, निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा से पहले ही पूरा कर लिया गया. आधुनिक तकनीक से निर्मित यह रबर डैम गया जी में जल संरक्षण और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना है. डैम के साथ बने पुल और आसपास का क्षेत्र इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं. आज यह फल्गु नदी की प्रमुख पहचान में शामिल है.

फल्गु नदी पर बना गया जी का रबर डैम, जहां अब श्रद्धालुओं को मिलेगा सालभर जल.
श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सुविधा का नया आधार
गया जी की मोक्षदायिनी फल्गु नदी पर बना रबर डैम शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है. विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कराया गया. बारिश के मौसम को छोड़कर अन्य दिनों में फल्गु नदी में जल प्रवाह नहीं रहने की समस्या को दूर करने के लिए यह डैम बनाया गया है. रबर डैम में पानी का भंडारण होने से पिंडदान, तर्पण और धार्मिक अनुष्ठान करने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










