बोधगया IHM में अचानक आग लगे तो क्या करें? अग्निशमन कर्मियों ने मॉकड्रिल से छात्रों को समझाया बचाव का तरीका
मॉकड्रिल के दौरान आग से बचाव करते अग्निशमन कर्मी | Prabhat Khabar Network
बोधगया स्थित आईएचएम संस्थान में जिला अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में आग से बचाव को लेकर एक मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने छात्र-शिक्षकों को आपात स्थिति से निपटने और आग बुझाने के तौर-तरीके सिखाए.
आईएचएम (IHM) बोधगया में जिला अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीकों तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित करना था.
इस मॉक ड्रिल और जन जागरूकता अभियान के दौरान सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह, अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी अभिषेक कुमार, सहायक अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी सोनू कुमार सिंह, रमेश कुमार, अनंत कुमार सिंह, मंटू कुमार, प्रधान अग्नि राजेश कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, प्रधान चालक अनमोल कुमार और चालक शिव शंकर कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.
अग्निशमन कर्मियों ने दी आग से बचाव की ट्रेनिंग
कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के हरिओम पंडित, अग्निक राहुल कुमार, विपिन कुमार, सोनू कुमार मांझी, राकेश कुमार, पिंटू कुमार, शहजाद अंसारी, नीतू कुमारी, खुशबू कुमारी, दिलीप कुमार और छोटू कुमार सहित अन्य कर्मियों ने आईएचएम परिसर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का सजीव प्रदर्शन किया.
Also Read : पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं, गया जी में 5 दिन लगेगा विशेष शिविर, 275 स्लॉट
अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को यह सिखाया कि यदि अचानक आग लग जाए, तो घबराने के बजाय किस प्रकार तुरंत अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) का उपयोग करना चाहिए और सुरक्षित तरीके से बाहर निकलना चाहिए. इस अभ्यास से परिसर के सभी लोगों को महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारियां मिलीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए