गया जी, नवादा, औरंगाबाद समेत छह जिलों में GST की छापेमारी, बिना कागजात सामान लदी 16 गाड़ियां पकड़ी गयीं

Updated:
विज्ञापन

सघन वाहन जांच अभियान (AI तस्वीर )

GST Raid : वाणिज्य कर विभाग ने मगध प्रमंडल में कर चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. इस सघन छापेमारी में बिना कागजात के सामान ले जा रही 16 गाड़ियां पकड़ी गई हैं. जब्त किए गए वाहनों में पेंट, सीमेंट, कोयला और विभिन्न प्रकार के सामान लदे थे, जिनका अब भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है.

विज्ञापन

GST Raid : कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर मगध प्रमंडल के अलग-अलग जिलों में दो चरणों में चलाए गए सघन छापेमारी के दौरान बिना कागजात सामान लदी 16 गाड़ियां पकड़ी गईं.

मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग के राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि सात अगस्त की रात नौ बजे से देर रात दो बजे तक मगध प्रमंडल के गया जी शहर सहित जिले के डोभी, नवादा व भभुआ में कर चोरी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

विभिन्न जिलों से पकड़ी गई गाड़ियों का विवरण

उन्होंने बताया कि इस अभियान में गया जी शहर व जिले के डोभी क्षेत्र से बिना कागजात सामान लदी चार, नवादा जिले से दो व भभुआ से दो गाड़ियों को पकड़ा गया.

Also Read : गया जी : तीन साल से प्रेमी से फोन पर करती थी बात, अब छोटे बेटे संग महिला लापता; पति से मांगी गई 5 लाख की फिरौती

उन्होंने बताया कि इसके बाद इसी तिथि को देर रात चार बजे से अगले दिन आठ अगस्त को सुबह नौ बजे तक औरंगाबाद, जहानाबाद व सासाराम जिले में उक्त कार्रवाई की गई.

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में औरंगाबाद जिले से दो, जहानाबाद से दो व सासाराम से चार गाड़ियां बिना कागजात सामान लदी पकड़ी गईं.

Also Read : PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

जब्त वाहनों पर लदे सामानों का भौतिक सत्यापन

उन्होंने बताया कि पकड़ी गई गाड़ियों पर लदे सामानों का ई-वे बिल व कागजातों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है. कागजात दिखाने व सामानों का भौतिक सत्यापन के बाद कर व जुर्माने की राशि निर्धारित कर संबंधित व्यापारी से वसूली जाएगी.

वाहन पर लदे विभिन्न प्रकार के सामान

राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बताया कि गया शहर व जिले के डोभी, नवादा व भभुआ से पकड़ी गई गाड़ियों पर पेंट, नमकीन, सीमेंट, कोयला, मिक्स्ड गुड्स सहित कई अन्य किस्म के सामान लदे हैं. वहीं, औरंगाबाद, सासाराम व जहानाबाद से पकड़ी गई गाड़ियों पर लोहा, कोयला, खाद, लुब्रिकेंट, प्लाईवुड, पीवीसी पाइप व कई अन्य किस्म के सामान लदे हैं, जिनका भौतिक सत्यापन व जुर्माने की राशि निर्धारित कर संबंधित व्यापारी से वसूली जाएगी.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन