गया जी : फतेहपुर में रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात युवती का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
सांकेतिक तस्वीर
गया जी-कोडरमा रेलखंड पर पहाड़पुर-बंसीनाला के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव की पहचान की कोशिशें जारी हैं.
गया जी-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर-बंसीनाला स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी.
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेना और पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलने पर फतेहपुर थाना में पदस्थापित एसआई अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक के किनारे से कब्जे में लेकर थाना लाया. इसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया.
चेहरे पर चोट के निशान और पहचान की कोशिश
पुलिस के अनुसार मृतका के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. युवती काले रंग की पैंट और पीले रंग की शर्ट पहने हुई थी. आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली.
Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी
थानाध्यक्ष का बयान और विभिन्न बिंदुओं पर जांच
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया आशंका जतायी जा रही है कि युवती चलती ट्रेन से गिर गयी होगी. वहीं इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया हो. पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










