गया जी : फेकनी देवी हत्याकांड में पति मनोज बिंद नामजद, बेटे के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

घर के पास लगी भीड़,फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

गया जी के बाराडीह गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया. यह खौफनाक वारदात घर बेचने के विवाद में हुई. बेटे के बयान पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

गया जी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराडीह गांव में बंद मकान के अंदर 35 वर्षीय महिला फेकनी देवी हत्या कांड मामले में मृतक के बड़े बेटे नीतीश के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर हत्या करने वाले पिता मनोज विंद को नामजद आरोपित बनाया गया. इस केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई मोहम्मद इमरान को सौंपी गई है.

पति के बीमार होने के बाद मां उठाती थी घर की जिम्मेदारी

मृतक के बेटे नीतीश ने बताया कि मेरे पिता मनोज राजमिस्त्री का काम करते थे. काम के दौरान मकान निर्माण के समय वह ऊंचाई से गिर जाने पर पैर टूट गया और इलाज के बाद भी पूर्ण स्वस्थ नहीं हुआ था. इधर, पिता के बीमार होने के बाद घर में खर्च की जिम्मेदारी मेरी मां उठा रही थी और वह मजदूरी करने लगी, ताकि वह बेटी काजल की शादी का कर्ज व बीमारी का बोझ कम कर सके.

मकान बेचने के विवाद में धारदार हथियार से हत्या

आरोपित पिता घर बेचकर महाजन को पैसा देने व अच्छे इलाज को लेकर झगड़ा करता था. मृतक के बेटे का कहना है कि मेरे आरोपित पिता अर्धनिर्मित मकान को बेचने पर आमादा थे, जिसका मेरी मां विरोध करती थीं. मां का कहना था कि तीन बेटे आगे किस जगह पर रहकर जीवन यापन करेंगे. इन विवादों को लेकर पिता ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया.

Also Read : नालंदा में 3.54 लाख पेंशनधारियों को मिली बढ़ी पेंशन, खातों में भेजे गए करीब 40 करोड़ रुपये

अस्पताल में भर्ती आरोपी और शव बरामदगी

गौरतलब है कि रविवार की सुबह बंद मकान से गंभीर जख्मी हालत में मनोज को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसी जगह से उसकी पत्नी फेकनी देवी का शव भी बरामद हुआ था. पुलिस मामले की आगे की छानबीन कर रही है.


विज्ञापन
Uday Shankar Manpur

लेखक के बारे में

By Uday Shankar Manpur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन