नालंदा में 3.54 लाख पेंशनधारियों को मिली बढ़ी पेंशन, खातों में भेजे गए करीब 40 करोड़ रुपये

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों के साथ जिलाधिकारी उदिता सिंह व अन्य पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

Nalanda Pension DBT : नालंदा जिले के 3.54 लाख पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बढ़ी हुई पेंशन राशि का सीधे बैंक खातों में हस्तांतरण किया है, जिसमें कुल 40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. यह वृद्धि जून 2025 से लागू होगी, जिससे लाभार्थियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Nalanda Pension DBT : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत नालंदा जिले के 3 लाख 54 हजार 663 पेंशनधारियों के लिए सोमवार का दिन राहत लेकर आया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अगस्त को बढ़ी हुई पेंशन राशि का सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया.

इस दौरान नालंदा जिले के पेंशनधारियों के खाते में कुल 39 करोड़ 99 लाख 62 हजार 400 रुपये डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए गए. बिहारशरीफ स्थित न्यू एनआइसी सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया.

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के साथ संबंधित पदाधिकारी और कर्मी कार्यक्रम में शामिल हुए. लाभार्थियों ने टीवी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन और राशि अंतरण कार्यक्रम को देखा और सुना.

पेंशन राशि में वृद्धि और लाभार्थियों को आर्थिक लाभ

राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन को जून 2025 से 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है. इसी क्रम में जुलाई 2026 की बकाया राशि के साथ बढ़ी हुई दर से पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गयी.

सरकार के इस फैसले से नालंदा में वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंद पेंशनधारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है.

पेंशनधारियों के खाते में रुपये ट्रांसफर करते हुए सीएम सम्राट चौधरी
पेंशनधारियों के खाते में रुपये ट्रांसफर करते हुए सीएम सम्राट चौधरी

लाभार्थियों ने कहा कि बढ़ी हुई पेंशन से दवा, भोजन और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं पर होने वाले खर्च में मदद मिलेगी.

विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित राशि का विवरण

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 75,416 पेंशनधारियों के बीच 8 करोड़ 32 लाख 31 हजार 600 रुपये अंतरित किए गए. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 2,01,514 पेंशनधारियों के बीच 22 करोड़ 95 लाख 4 हजार रुपये भेजे गए.

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12,091 लाभार्थियों के बीच 1 करोड़ 43 लाख 82 हजार 500 रुपये अंतरित किए गए. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 34,202 लाभार्थियों के बीच 3 करोड़ 79 लाख 16 हजार रुपये की राशि दी गयी.

बिहार पेंशन आज: वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के खाते में आएंगे 1100 रुपये
बिहार पेंशन आज: वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के खाते में आएंगे 1100 रुपये

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के 4,176 लाभार्थियों के बीच 46 लाख 13 हजार 500 रुपये अंतरित किए गए. वहीं, बिहार दिव्यांग पेंशन योजना के 27,264 लाभार्थियों के बीच 3 करोड़ 3 लाख 14 हजार 800 रुपये अंतरित किए गए.

Also Read : गया जी : बंद घर का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, ग्रामीण बोले- गांव में हो चुकी हैं चोरी की 3 घटनाएं, CCTV खंगाल रही पुलिस

इस तरह नालंदा जिले में सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 3,54,663 लाभार्थियों को 39,99,62,400 रुपये की राशि मिली.

मुख्यमंत्री का संदेश और अधिकारियों की उपस्थिति

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार की नीति ‘न्याय के साथ विकास’ पर आधारित है. सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराना और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.

Also Read : गया जी : एक ही परिवार के यहां चौथी बार चोरी, लाखों के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने कहा कि पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करना सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि भेजे जाने से योजना में पारदर्शिता और लाभार्थियों को सुविधा दोनों सुनिश्चित हो रही हैं.

Also Read : आरा में 80 लाख से बना उच्चस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र शुरू, रेलवे स्टाफ और उनके परिवारों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम के दौरान नालंदा के पेंशनधारियों में विशेष उत्साह देखा गया. लाभार्थियों ने बढ़ी हुई पेंशन राशि के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया. इस अवसर पर जिलाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित पदाधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पेंशनधारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
कंचन कुमार

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन