सावन की दूसरी सोमवारी पर बिहारशरीफ के शिवालय में लगा गंगाजल काउंटर, श्रद्धालुओं को मिली सुविधा
धनेश्वरघाट मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया गंगाजल काउंटर. | Prabhat Khabar Network
Biharsharif Ganga Jal Counter : सावन की दूसरी सोमवारी पर बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित शिवालय में शिवभक्तों के लिए गंगाजल काउंटर की व्यवस्था की गई. डाक विभाग की इस पहल से श्रद्धालुओं को घर बैठे गंगाजल उपलब्ध हुआ, जिससे पूजा-अर्चना सहज हो गई. यह सुविधा अगली सोमवारी को भी जारी रहेगी.
Biharsharif Ganga Jal Counter : सावन की दूसरी सोमवारी पर बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित शिवालय में शिवभक्तों की सुविधा के लिए गंगाजल काउंटर लगाया गया. काउंटर पर श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया गया. मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया.
सुबह से ही शिवालय में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. हाथों में पूजा सामग्री और गंगाजल लेकर भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते रहे. गंगाजल काउंटर लगाए जाने से श्रद्धालुओं को बाहर से गंगाजल लाने की परेशानी नहीं हुई. काउंटर से गंगाजल लेकर भक्तों ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया.
डाक विभाग की पहल और अधिकारियों की अपील
डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल कुंदन कुमार के निर्देशन में गंगाजल काउंटर की व्यवस्था की गयी. सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों को आसानी से गंगाजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से यह पहल की गयी है.
विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराने के साथ उन्हें काउंटर से जुड़ी जानकारी भी दी गयी. डाक विभाग के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने परिवार के सदस्यों तथा आसपास के अन्य शिवभक्तों को भी गंगाजल काउंटर की जानकारी दें. इससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.
डाककर्मियों द्वारा व्यवस्था का संचालन
गंगाजल काउंटर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाककर्मी मौजूद रहे. पोस्टमास्टर मनीष कुमार आनंद, शैलेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, पंकज कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य डाककर्मियों ने श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराया.
साथ ही लोगों को सावन के दौरान डाक विभाग की ओर से उपलब्ध करायी जा रही इस सुविधा की जानकारी दी.
Also Read : आरा में सावन की दूसरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर
17 अगस्त को धनेश्वर घाट मंदिर में लगेगा काउंटर
शिवभक्तों की सुविधा को देखते हुए डाक विभाग की ओर से अगली सोमवारी पर भी गंगाजल काउंटर लगाने की तैयारी की गयी है. 17 अगस्त 2026 को सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर धनेश्वर घाट मंदिर में गंगाजल काउंटर लगाया जाएगा.
यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा. डाक विभाग की इस पहल से सावन में शिवभक्तों को मंदिर परिसर के पास ही गंगाजल उपलब्ध हो रहा है. इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने के साथ जलाभिषेक की धार्मिक परंपरा को भी सहजता से निभाने का अवसर मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By कंचन कुमार
कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










