आरा में सावन की दूसरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु

Sawan Somwari Arrah : सावन की दूसरी सोमवारी पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है. देशभर के मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. लोग श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sawan Somwari Arrah : सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा के भक्तों की खुशी देखते ही बन रही है. सुबह स्नान आदि करके पूरी तरह तैयार होकर भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं तथा पूजा-पाठ कर रहे हैं. सुबह से पूजा को लेकर मंदिरों में भक्तों का ताता लगा हुआ है.

बाबा के भक्तों के लिए सावन का सोमवार काफी महत्वपूर्ण होता है. मान्यता है कि सोमवार को पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है. भगवान शिव के लिए सोमवार का अधिक महत्व है.

भगवान शिव के तीन तरह के भक्तों ने अपने-अपने तरीके से अपने आराध्य देव के पास पहुंचकर पूजा-अर्चना की. अहले सुबह से ही शिव भक्तों ने घरों की साफ-सफाई की व स्नान किया.

Image

वहीं लोगों ने भगवान शिव को समर्पित करने वाली पूजा सामग्रियों को एकत्रित किया तथा पूजा के दौरान इन सामग्रियों को भगवान शिव को समर्पित किया. इससे शिव भक्तों की श्रद्धा देखते ही बन रही है. वैदिक मंत्रोच्चार व घंट-घंटे की ध्वनि से पूरा माहौल शिवमय हो रहा है. वहीं 'ओम नमः शिवाय' मंत्र की ध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है.

देवघर और गुप्ता धाम की यात्रा

बाबा के 3 तरह के श्रद्धालु जिले में अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा-पाठ कर रहे हैं. कोई देवघर जा रहा है, ताकि बाबा धाम में बाबा के मंदिर में पूजा अर्पित कर सके, तो कोई रोहतास जिला के गुप्ता धाम में वाहन के माध्यम से पूजा करने के लिए जा रहा है.

वहीं अधिकांश श्रद्धालु अपने शहर, गांव में बाबा के मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे थे तथा अपने सहित विश्वकल्याण की कामना कर रहे हैं.

दूसरी सोमवारी को लेकर कई मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. सड़क पर सज-धज कर पूजा की थाल लिए शिवभक्त महिलाएं व पुरुष भगवान शिव की भक्ति में रमे हुए दिखाई दे रहे हैं. काफी आकर्षक व मनोरम दृश्य उपस्थित हो रहा है.

Image

मंदिरों में विशेष व्यवस्था और रुद्राभिषेक-मृत्युंजय जाप

कई मंदिरों में व्यवस्थापकों तथा पुजारियों द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है. काफी संख्या में शिव भक्तों ने इस व्यवस्था के तहत भगवान शिव को अपनी श्रद्धा समर्पित की. घरों सहित मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की गई.

Also Read : गया जी : एक ही परिवार के यहां चौथी बार चोरी, लाखों के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर

श्रद्धा व मान्यता के तहत कई शिव भक्तों ने विद्वान पंडितों के माध्यम से रुद्राभिषेक कराया. वहीं कई शिव भक्तों ने मृत्युंजय जाप कराया. सावन में रुद्राभिषेक तथा मृत्युंजय जाप का काफी महत्व होता है. इससे हर तरफ आध्यात्मिक दृश्य उपस्थित हो रहा है. इस दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है.

सुगम दर्शन के लिए कतारबद्ध व्यवस्था

पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में एक-एक कर मंदिर में जाने की व्यवस्था बनाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और वे सुगमता से भगवान शिव की आराधना कर सकें.


विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन