आरा बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बजा, आज से नामांकन शुरू, 29 अगस्त को मतदान, देखें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

आरा व्यवहार न्यायालय

Arrah Bar Association Election : आरा व्यवहार न्यायालय में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो रही है. 2500 से अधिक अधिवक्ता 29 अगस्त को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा.

विज्ञापन

Arrah Bar Association Election : आरा व्यवहार न्यायालय में बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं. विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज 10 अगस्त से शुरू होगी और 14 अगस्त तक चलेगी. 16 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच और 18 अगस्त को नामांकन वापसी होगी. अंतिम उम्मीदवार सूची 20 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि मतदान 29 अगस्त को होगा. चुनाव में करीब 2500 अधिवक्ता मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे.

आज से शुरू होगा नामांकन

दरअसल, आरा व्यवहार न्यायालय में बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 10 अगस्त से विभिन्न पदों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. उम्मीदवार 14 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. चुनाव की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी.

16 अगस्त को होगी नामांकन पत्रों की जांच

नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 16 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने का मौका दिया जाएगा. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित की गई है.

आरा की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

20 अगस्त को जारी होगी अंतिम सूची

नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 अगस्त को विभिन्न पदों के उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी.

वरिष्ठ अधिवक्ता मनलाल सिंह बनाए गए चुनाव अधिकारी

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए वरीय अधिवक्ता मनलाल सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया है. उनके नेतृत्व में नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक चुनाव की सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी. मतदाताओं की सूची पहले ही प्रकाशित की जा चुकी है.

करीब 2500 अधिवक्ता करेंगे मतदान

बार एसोसिएशन चुनाव में करीब 2500 मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंगे. चुनाव में अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में होंगे. अधिवक्ताओं के बीच चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं.

29 अगस्त को होगा मतदान

आरा बार एसोसिएशन का चुनाव 29 अगस्त को कराया जाएगा. मतदान के दिन व्यवहार न्यायालय में छुट्टी रहेगी और न्यायालय का कामकाज नहीं होगा. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा.

शाम 6 बजे से शुरू होगी मतगणना

मतदान समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी. चुनाव अधिकारियों की ओर से मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 अगस्त की रात तक परिणाम घोषित किए जाने की बात कही गई है.

इन पदों के लिए होगा चुनाव

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य, अंकेक्षक और सतर्कता कमेटी के पदों के लिए मतदान होगा.

पदों के लिए तय है प्रैक्टिस की अवधि

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष की प्रैक्टिस अनिवार्य की गई है. महासचिव, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष की प्रैक्टिस निर्धारित है. वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 25 वर्ष, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 5 वर्ष, अंकेक्षक के लिए 10 वर्ष और सतर्कता कमेटी के लिए 7 वर्ष की प्रैक्टिस जरूरी होगी.

इतने पदों पर होगा चुनाव

अध्यक्ष के एक पद, उपाध्यक्ष के तीन पद, महासचिव के एक पद, संयुक्त सचिव के तीन पद, सहायक सचिव के तीन पद और कोषाध्यक्ष के एक पद पर चुनाव होगा. इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच, कार्यकारिणी सदस्य के सात और सतर्कता कमेटी के तीन पदों के लिए भी मतदान कराया जाएगा.

महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का प्रावधान

चुनाव में महिला उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है. उपाध्यक्ष पद पर एक पद महिला के लिए आरक्षित रहेगा. सहायक सचिव और संयुक्त सचिव के पदों में भी महिला आरक्षण का प्रावधान है. वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के तीन पद महिला के लिए तथा सतर्कता कमेटी के पदों में भी आरक्षण निर्धारित किया गया है.

Also Read : भोजपुर के 56 पंचायत सचिवों का गृह जिला में तबादला, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी


विज्ञापन
Narendra Prasad Sin

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन