आरा में 80 लाख से बना उच्चस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र शुरू, रेलवे स्टाफ और उनके परिवारों को मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन

सीएमडी मनोज दुबे और अन्य | Prabhat Khabar Network

आरा में रेलकर्मियों के लिए 80 लाख रुपये की लागत से एक उच्चस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया है. भारतीय रेल वित्त निगम (IRFC) के सीएसआर फंड से निर्मित इस केंद्र से दो लाख से अधिक रेलकर्मियों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

Arrah Railway Health Centre : रेलकर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल की है. आरा में भारतीय रेल वित्त निगम (IRFC) के सीएसआर फंड से करीब 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित उच्चस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया.

स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से आरा और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मियों तथा उनके आश्रितों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

उद्घाटन समारोह में भारतीय रेल वित्त निगम के सीएमडी मनोज कुमार दूबे, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह, दानापुर के डीआरएम विनोद कुमार, समाजसेवी जितेंद्र दुबे समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गण्यमान्य लोग मौजूद रहे.

दो लाख से अधिक लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ

नवस्थापित स्वास्थ्य केंद्र से आरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले दो लाख से अधिक रेलकर्मियों, सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों को लाभ मिलने की उम्मीद है. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र रेलकर्मियों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता होगी कम

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रेलकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

सीएसआर के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. केंद्र के शुरू होने से रेलकर्मियों और पेंशनरों को इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी.


विज्ञापन
Mithilesh Kr

लेखक के बारे में

By Mithilesh Kr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन