भोजपुर : फरहदा-शिवपुर मार्ग पर कार से 80 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब व तस्कर के साथ पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

भोजपुर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है. फरहदा-शिवपुर मुख्य सड़क से एक i20 कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने कार सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरहदा-शिवपुर मुख्य सड़क से एक उजले रंग की i20 कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर ली है. पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 80.460 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है.

पुलिस ने शराब लदी कार को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति उजले रंग की कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर गजियापुर से शिवपुर की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस टीम ने फरहदा-शिवपुर रोड पर वाहन चेकिंग लगा दिया.

वाहन चेकिंग के दौरान गजियापुर की ओर से एक उजले रंग की i20 कार आते दिखाई दी. पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही कार चालक और उसमें सवार व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया.

कार की तलाशी में बरामद हुई शराब

पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई. गिनती और जांच के बाद कुल 80.460 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद होने की पुष्टि हुई.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिन्हा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी अविनाश कुमार यादव के पुत्र नीरज कुमार यादव तथा कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अशोक राम के पुत्र पिक्की कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.

जब्ती और आगे की कानूनी कार्रवाई

वहीं बरामद शराब और वाहन को थाने में जब्त कर रख दिया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन