नालंदा : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

विज्ञापन

राजगीर के अनुमंडलीय अस्पताल में परिजनों और लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

Rajgir Murder Case : राजगीर में एक 75 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की सब्जी काटने वाले चाकू से निर्मम हत्या कर दी. आरोपी पति अपराध स्वीकार करते हुए खुद थाने पहुंचा.

विज्ञापन

Rajgir Murder Case : नालंदा जिले के राजगीर नगर के माली टोला में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 75 वर्षीय वृद्ध ने अपनी 65 वर्षीया पत्नी की सब्जी काटने वाले चाकू से गोदकर और गला रेतकर हत्या कर दी. सुबह करीब छह बजे हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है.

घटना के बाद आरोपी पति चाकू लेकर खुद राजगीर थाना पहुंच गया और पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read : बिहारशरीफ: घर से खेलने निकले 10 वर्षीय मासूम की मौत, सूखे कुएं में मिला शव; गैस से दम घुटने की आशंका

मृतका की पहचान माली टोला निवासी बच्ची देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका पति गिन्नी मालाकार (75 वर्ष) है.

वारदात का घटनाक्रम और अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह गिन्नी मालाकार का बेटा उपेंद्र मालाकार मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गया था. इसी दौरान बच्ची देवी दूध लाने के लिए घर से निकल रही थी. तभी घर के बाहर सड़क पर पति ने उन पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया. चाकू से गोदकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई.

Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर बिहारशरीफ में चलेगा 'पेंट नालंदा' अभियान, छात्र-छात्राएं दीवारों पर उकेरेंगे जिले की विरासत

सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना का दृश्य कैद हो गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पुत्र उपेंद्र मालाकार मौके पर पहुंचकर घर के बाहर मां को बेसुध देखकर आसपास के लोगों की मदद से ई-रिक्शा से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची देवी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया.

आरोपी पति का बयान और पारिवारिक विवाद की वजह

डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद राजगीर थाना पुलिस को कई निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. आरोपी ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपने किए की सजा भुगतने को तैयार है.

वह न्यायालय से अपने लिए फांसी की मांग करेगा. पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद को हत्या का कारण बताया है. उसका आरोप है कि उसका बेटा उसके साथ मारपीट करता था. उसे पांच वर्षों से खाना भी नहीं देता था. पत्नी भी बेटे का पक्ष लेती थी.

आरोपी ने यह भी बताया कि पति-पत्नी ने मार्क्सवादी नगर में करीब एक एकड़ छह डिसमिल जमीन खरीदी थी, जिसमें से कुछ जमीन अलग-अलग समय पर बेची गई थी. उसका दावा है कि पिछले करीब पांच वर्षों से वह स्वयं खाना बनाकर खाता था. परिवार के सदस्यों के साथ उसका विवाद लगातार बना हुआ था.

Also Read : बिहारशरीफ : एक ही सफर में दो बार मां बनी महिला, ट्रेन में बेटे और प्लेटफॉर्म पर बेटी को दिया जन्म; अस्पताल पहुंचने पर नवजात की मौत

परिजनों के आरोप, पुलिस जांच और एफएसएल की कार्रवाई

दूसरी तरफ आरोपी के बेटे और बेटी ने पिता के आरोपों को खारिज करते हुए उसके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाया है. परिवार के सदस्यों के अनुसार आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध था. इसी कारण परिवार में तनाव रहता था. पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है. वीरायतन में गिन्नी मालाकार ने 45 वर्षों तक नौकरी की थी. उसने अपने दोनों बेटों को पढ़ाने की बात भी पुलिस के समक्ष कही है.

डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कराया गया है. घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है. आरोपी गिन्नी मालाकार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
रामविलास प्रसाद

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन