बिहारशरीफ : एक ही सफर में दो बार मां बनी महिला, ट्रेन में बेटे और प्लेटफॉर्म पर बेटी को दिया जन्म; अस्पताल पहुंचने पर नवजात की मौत
बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन ( फाइल इमेज )
बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में बेटे को जन्म दिया, और स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दूसरी संतान बेटी को. किन्नरों, जीआरपी और एंबुलेंस टीम की त्वरित कार्रवाई ने मां और दोनों बच्चों की जान बचाई.
Bihar Sharif Railway Station : बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को मानवता की बेजोड़ मिसाल दिखी. नई दिल्ली से अपने गांव लौट रही गर्भवती महिला ने श्रमजीवी एक्सप्रेस में पहले बेटे और स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दूसरी संतान बेटी को जन्म दिया.
इस कठिन घड़ी में किन्नर समाज, जीआरपी की महिला जवानों और एंबुलेंस टीम की तत्परता से मां और एक नवजात की जान बच गई. दरअसल, अस्थावां थाना क्षेत्र के अमावा गांव निवासी दशरथ बिंद दिल्ली में मजदूरी करते हैं.
वह अपनी गर्भवती पत्नी श्यामफूला देवी के साथ ट्रेन से घर लौट रहे थे. यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. ट्रेन में मौजूद किन्नरों की मदद से उसने श्रमजीवी एक्सप्रेस में ही एक बेटे को जन्म दिया.
प्लेटफॉर्म पर हुआ दूसरा प्रसव और मदद
सूचना मिलते ही एंबुलेंस टीम स्टेशन पहुंची. ट्रेन से उतरते ही महिला को दोबारा प्रसव पीड़ा हुई. किन्नर समाज और जीआरपी की महिला जवानों ने उसे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित उतारा. तब तक दूसरे नवजात का आधा शरीर बाहर आ चुका था. मौके पर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया. ईएमटी मोहम्मद असगर ने बताया कि इसके बाद जच्चा और दोनों बच्चों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया.
Also Read : आरा में हजारों मवेशियों पर मंडरा रहा बरसाती बीमारियों का खतरा, टीकाकरण नहीं होने से पशुपालक चिंतित
अस्पताल में इलाज और नवजात बच्ची की मौत
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर नवजात बच्ची की मौत हो गई. वहीं मां और नवजात बेटे की स्थिति सामान्य है और दोनों डॉक्टरों की निगरानी में हैं. घटना के बाद किन्नर समाज, जीआरपी और एंबुलेंस टीम की संवेदनशीलता की हर ओर सराहना हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रंजीत सिंह
रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










