बिहारशरीफ में इंडियन ऑयल की पाइपलाइन से गैस लीकेज, सड़क किनारे लगी आग

Updated:
विज्ञापन

आग को बुझाते अग्निशामक कर्मी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लहेरी थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पाइपलाइन से गैस रिसाव के कारण सड़क किनारे आग लग गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसने आग पर काबू पा लिया. हालांकि, लीकेज ठीक होने तक खतरा बना रहेगा.

विज्ञापन

Biharsharif Gas Leak: नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के मैहर पर दुर्गा स्थान के पास सोमवार सुबह इंडियन ऑयल की पाइपलाइन से गैस लीकेज के कारण सड़क किनारे आग लग गयी. आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी.

विज्ञापन

दो-तीन दिनों से हो रही थी गैस लीकेज

स्थानीय युवक आनंद देव आर्य ने बताया कि पिछले दो से तीन दिनों से पाइपलाइन के पास गैस लीकेज हो रही थी. बताया गया कि बीती शाम भी वहां कूड़ा जलाकर आग लगाने की बात सामने आयी थी. सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे लोगों ने सड़क के किनारे गैस रिसाव के कारण आग लगी देखी.

अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया. अग्निशमन पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पाइपलाइन से गैस लीकेज होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी. गैस रिसाव के कारण लगी आग को नियंत्रित कर दिया गया है.

लीकेज ठीक होने तक बना रह सकता है खतरा

अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि पाइपलाइन से जुड़े कर्मचारियों को घटना की सूचना दे दी गयी है. कर्मचारियों के पहुंचकर लीकेज ठीक करने तक मौके पर खतरा बना रह सकता है. गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. स्थानीय लोगों से मौके पर सावधानी बरतने की अपील की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन