नालंदा: राशनकार्ड में नाम जोड़ने की रफ्तार सुस्त, पीओ स्तर पर सत्यापन सबसे बड़ी अड़चन; राजगीर आगे, बिहारशरीफ पीछे

Updated:
विज्ञापन

राशन कार्ड की e-KYC, एआई फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा में नए राशनकार्ड बनाने का काम लक्ष्य से आगे निकल गया है, लेकिन ई-केवाईसी और भौतिक सत्यापन की धीमी गति से हजारों आवेदन लंबित हैं. इससे पात्र लाभुकों को राशनकार्ड मिलने में देरी हो रही है.

विज्ञापन

Nalanda Ration Card: नालंदा में नये राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया में आवेदन और डेटा इंट्री का काम लक्ष्य से आगे पहुंच गया है, लेकिन ई-केवाईसी और भौतिक सत्यापन की धीमी गति से बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं. जिला प्रशासन की 19 सितंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 50,193 नये राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य है. इसके विरुद्ध सभी 20 प्रखंडों से 55,453 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 58,201 लाभुकों की पोर्टल पर इंट्री हो चुकी है, जो लक्ष्य का 104.96 प्रतिशत है.

विज्ञापन

अब तक 26,147 लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा हुआ है, जबकि 31,659 मामले लंबित हैं. ई-केवाईसी की कुल उपलब्धि 44.93 प्रतिशत है, जो निर्धारित 50 प्रतिशत के लक्ष्य से करीब पांच प्रतिशत कम है. जिले में प्रतिदिन औसतन केवल 223 लाभुकों का ई-केवाईसी हो रहा है.

25,406 नये राशनकार्ड जारी, 25,553 आवेदन सत्यापन में लंबित

राशनकार्ड निर्माण की स्थिति में अब तक 25,406 नये कार्ड जारी किये जा चुके हैं, जो 43.65 प्रतिशत है. वहीं 25,553 आवेदन एमओ लॉगिन में भौतिक सत्यापन के लिए लंबित हैं. यानी आवेदन और इंट्री का काम तेज होने के बावजूद सत्यापन की धीमी प्रक्रिया कार्ड जारी करने में बाधा बनी हुई है.

राजगीर अनुमंडल की स्थिति बेहतर

अनुमंडलवार आंकड़ों में राजगीर आगे है. यहां ई-केवाईसी 52.41 प्रतिशत और कार्ड निर्माण 48.02 प्रतिशत है. प्रखंडों में कतरीसराय ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां ई-केवाईसी 66.88 प्रतिशत और कार्ड निर्माण 66.43 प्रतिशत रहा.

राजगीर प्रखंड में ई-केवाईसी 58.13 प्रतिशत है. हिलसा अनुमंडल में फॉर्म इंट्री 103.83 प्रतिशत रही. यहां ई-केवाईसी 46.41 प्रतिशत और कार्ड निर्माण 44.25 प्रतिशत है.

चंडी में ई-केवाईसी और कार्ड निर्माण की उपलब्धि क्रमश: 54.05 और 53.42 प्रतिशत रही, जबकि नगरनौसा में यह केवल 33.71 और 33.19 प्रतिशत है.

बिहारशरीफ में इंट्री लक्ष्य से अधिक, ई-केवाईसी धीमा

बिहारशरीफ अनुमंडल में इंट्री 104.96 प्रतिशत होने के बावजूद ई-केवाईसी 40.72 प्रतिशत ही हुआ है. यहां 13,353 मामले लंबित हैं. कार्ड निर्माण 40.49 प्रतिशत रहा.

हरनौत में ई-केवाईसी 36.47 प्रतिशत और नूरसराय में 36.64 प्रतिशत है.

नये आवेदन जुटाना नहीं, सत्यापन पूरा करना बनी चुनौती

आंकड़े बताते हैं कि राशनकार्ड निर्माण अभियान में अब मुख्य चुनौती नये आवेदन जुटाना नहीं, बल्कि लंबित ई-केवाईसी और आवेदनों का भौतिक सत्यापन पूरा करना है.

नालंदा में राशनकार्ड में नये लाभुकों का नाम जोड़ने की रफ्तार सुस्त है. जून में ई-केवाईसी नहीं कराने और अपात्र पाये जाने पर हटाये गये करीब 4.14 लाख नामों में 29,732 मृत लाभुक भी शामिल थे. इसके बाद जिले में करीब 50 हजार नये पात्र लाभुकों का राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया गया.

लक्ष्य के मुकाबले अब तक 58 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन भौतिक सत्यापन की धीमी गति से प्रक्रिया अटकी हुई है. अब तक महज 25,406 नये राशनकार्ड जारी हुए हैं, जबकि 25,553 आवेदन पीओ स्तर पर भौतिक सत्यापन के लिए लंबित हैं. इससे राशनकार्ड निर्माण में पीओ स्तर का सत्यापन बड़ी अड़चन बनकर सामने आया है.

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ ने कहा कि जिले में प्राप्त आवेदनों के भौतिक सत्यापन और जारी राशनकार्ड की साप्ताहिक मॉनिटरिंग की जा रही है. जिला पदाधिकारी के माध्यम से विकास मित्र से लेकर प्रखंड व अनुमंडल स्तर तक नियमित समीक्षा की जा रही है. सभी पीओ को भौतिक सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन का स्पष्ट सिद्धांत है कि कोई वास्तविक लाभुक राशनकार्ड से वंचित न रहे और किसी अपात्र या फर्जी लाभुक का नाम सूची में शामिल नहीं हो. इसी आधार पर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है.

प्रखंडवार नये राशनकार्ड निर्माण की रिपोर्ट

प्रखंडप्राप्त आवेदनपीओ स्तर पर लंबितजारी नये राशन कार्ड
अस्थावां3,2501,5341,533
बिहारशरीफ5,0602,1502,136
बिंद1,361691690
हरनौत3,3611,2711,271
नूरसराय3,3301,2841,262
रहुई3,2341,4191,417
सरमेरा2,061895895
चंडी3,2491,7891,788
एकंगरसराय3,3351,5421,544
हिलसा3,9251,7671,763
इस्लामपुर4,1711,6561,656
करायपरसुराय1,642762762
नगरनौसा2,153772772
परवलपुर1,313684681
थरथरी1,438790789
बेन2,1051,2901,288
गिरियक2,3881,1181,118
कतरीसराय1,039744744
राजगीर3,3142,0152,015
सिलाव3,7241,3801,285
कुल55,45325,55325,406

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन