नालंदा: घर में हथियार बनाने का सामान जुटा रहा था युवक, 41 तरह के उपकरण बरामद; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हथियार बनाने वाले उपकरण के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नूरसराय पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके घर से हथियार बनाने के 41 उपकरण बरामद किए गए हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Illegal weapon manufacturing: नूरसराय थाना क्षेत्र के दाउदपुर विसम्बर बिगहा गांव में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के उपकरणों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान दाउदपुर विसम्बर बिगहा निवासी छोटे यादव के 26 वर्षीय पुत्र रिषभ कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न प्रकार के औजार और अन्य सामान बरामद किये हैं.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर घर में की गयी छापेमारी

विधि व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिषभ कुमार के घर अवैध हथियार बनाने से संबंधित सामान रखा हुआ है. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर तलाशी ली. इस दौरान हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरण बरामद किये गये.

41 प्रकार की सामग्री जब्त

पुलिस के अनुसार, छापेमारी में 41 प्रकार की सामग्री जब्त की गयी है. बरामद सामान में एक खाली मैगजीन, 8 एमएम का एक खोखा, हाथ से चलने वाली ड्रिल मशीन, भट्ठी, हथौड़े, पेचकस, छेनी, रेती, ड्रिल बिट, स्प्रिंग, नट-बोल्ट, स्क्रू, थ्रेड बिट, पंच, हेक्सा फ्रेम, ब्लेड और लोहे की अन्य सामग्री शामिल है. डीएसपी ने बताया कि जब्त सामान में अलग-अलग आकार की बड़ी संख्या में रेती, स्प्रिंग, स्क्रू, नट-बोल्ट और ड्रिल बिट भी शामिल हैं.

अन्य लोगों की भूमिका की भी हो रही जांच

पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर जिले में अवैध आग्नेयास्त्रों के निर्माण और कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में नूरसराय पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

इस मामले में नूरसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और गिरफ्तार रिषभ कुमार के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद उपकरणों का इस्तेमाल पहले किसी अवैध हथियार के निर्माण में किया गया था या नहीं. इसके अलावा इस गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है.

छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

छापेमारी दल में नूरसराय थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी, राजू कुमार, नरेश कुमार, प्रभुनाथ पासवान, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सत्य प्रकाश पाल, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार तथा नूरसराय थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन