नालंदा में पांच हजार रुपये के विवाद में 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

हत्या के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण एवं महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खोदागंज के शोभा बिगहा गांव में 5 हजार रुपये के विवाद में 22 वर्षीय युवक रंजन कुमार को गोली मारी गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दी. पुलिस 5 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

नालंदा जिले के खोदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभा बिगहा गांव में रविवार की देर संध्या महज पांच हजार रुपये के लिए अपराधियों ने 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान शोभा बिगहा गांव निवासी अमीरक यादव के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

घर से बेटे को टहलाने निकला था युवक

मृतक के भाई शशि कुमार ने बताया कि रंजन कुमार रविवार को साइड से मवेशी हाट के रास्ते अपने घर शोभा बिगहा लौटा था. खाना खाने के बाद वह अपने पुत्र को टहलाने के लिए घर से बाहर निकला था. इसी दौरान अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी. गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

घटना के बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर शशि कुमार अपने पिता के साथ घर से बाहर निकले. इसके बाद जख्मी रंजन को इलाज के लिए इस्लामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डीएसपी और थानाध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर की पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही हिलसा-2 इस्लामपुर डीएसपी रामदुलार प्रसाद और इस्लामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार इस्लामपुर सरकारी अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली. डीएसपी रामदुलार प्रसाद ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

हत्या के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण एवं महिलाएं  | Prabhat Khabar Network
हत्या के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण एवं महिलाएं

पांच लोगों को बनाया गया नामजद आरोपित

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर इस्लामपुर-राजगीर सड़क मार्ग को करीब दस घंटे तक जाम रखा. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मृतक के भाई शशि कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन