गया जी : बंद घर का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, ग्रामीण बोले- गांव में हो चुकी हैं चोरी की 3 घटनाएं, CCTV खंगाल रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद बिखरा समान. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के डोभी थाना क्षेत्र के सेवईचक गांव में बंद घर से लाखों की चोरी हुई है. गुरुवार को हुई इस घटना में लगभग आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण व कीमती सामान गायब हो गए. यह गांव में चोरी की तीसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है.

विज्ञापन

Gaya Ji Crime News : गया जी के डोभी थाना के सेवईचक गांव में कमलाकांत मिश्र के बंद घर से गुरुवार को करीब आठ लाख रुपये मूल्य के आभूषण व कीमती सामान चोरी हो गया. परिवार के सदस्यों को यह बात शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीण व रिश्तेदारों ने सूचना देकर बताई, जिसके बाद राहुल कुमार मिश्र (पुत्र) उसी शाम पटना से सेवईचक पहुंचे और चोरी की स्थिति देख कर थाने में आवेदन दिया.

विज्ञापन

पटना में रहने के दौरान फोन पर मिली सूचना

राहुल ने पुलिस को बताया कि वे और उनके पिता कमलाकांत मिश्र वर्तमान में पटना में रह रहे थे. उनके अनुसार परिवार का सेवईचक स्थित घर पहले से बंद था.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

शुक्रवार को रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने फोन कर सूचित किया कि घर का मुख्य दरवाजा व ताला टूटा हुआ है तथा घर के भीतर बक्से और अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं. कुछ सामान घर के पीछे खेत में भी फेंका मिला.

Also Read : PHOTOS : सिलाव के खाजा से गिरियक के राजभोग तक, पांच तस्वीरों में जानिए नालंदा की 5 मशहूर मिठाइयों की खासियत

अलमारी और बक्से तोड़कर जेवरात की चोरी

घटनास्थल पर जाकर राहुल ने बताया कि अलमारी व बक्सों में रखे सोने का एक हार, तीन अंगूठियां, एक कंगन और लगभग आधा किलो चांदी के बर्तन व पायल, कटोरी सहित अन्य कीमती सामान गायब है. चोरी का अनुमानित कुल मूल्य लगभग आठ लाख रुपये आंका गया है.

पुलिस कार्रवाई और ग्रामीणों में आक्रोश

डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर मुआयना टीम भेजी गई. पुलिस आसपास के घरों के सीसीटीवी फुटेज, ग्रामीणों के बयान और संदिग्धों पर नजर रखने का काम कर रही है. गांववालों ने घरों की सुरक्षा व निगरानी बढ़ाने की मांग की है. परिवार ने बताया कि चोरी की खबर से वे सदमे में हैं कैसे लोग कहीं बाहर जाएं डर बना हुआ है.

Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम

इस गांव सेवईचक में यह चोरी की तीसरी घटना है, पुलिस अभी तक एक घटना का निराकरण नहीं कर सका है. परिवार व ग्रामीण पुलिस से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सामान की बरामदगी की उम्मीद कर रहे हैं. थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन