गया जी-रफीगंज रेलखंड पर आरपीएफ की कार्रवाई, स्टेशन से 10.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
जांच के दौरान मिली विदेशी शराब की बोतल | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के तहत गया-रफीगंज रेलखंड पर एक बड़ी कार्रवाई हुई है. रफीगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने लावारिस हालत में मिले दो बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. इसकी कीमत 10,290 रुपये बताई गई है.
Gaya Ji News : स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के दौरान गया-रफीगंज रेलखंड पर एक विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान रफीगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने लावारिस हालत में रखे दो बैग से 10.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. बरामद शराब की कुल कीमत 10,290 रुपये बतायी गयी है. शराब उत्तर प्रदेश निर्मित है और बोतलों पर ‘सेल फॉर उत्तर प्रदेश ओनली’ अंकित है.
प्लेटफार्म पर मिले लावारिस पिट्ठू बैग
रफीगंज के आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर के निर्देशन में उपनिरीक्षक विजय बहादुर राम, सहायक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय और प्रधान आरक्षी अमित कुमार स्टेशन परिसर में आपराधिक निगरानी, गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे.
Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम
इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन से 14.49 बजे ट्रेन संख्या 03656 डाउन डीडीयू-गया मेला स्पेशल को सुरक्षित पास कराने के बाद करीब 15 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन/चार पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के नीचे रैंप के पास दो पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिले. संदेह होने पर आरपीएफ जवानों ने दोनों बैगों की वीडियोग्राफी करते हुए जांच की.
बैग से बरामद हुई रॉयल स्टैग व्हिस्की की बोतलें
काले रंग के बैग से 375 एमएल की 19 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की तथा दूसरे बैग से 750 एमएल की पांच बोतल बरामद हुई. बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी सोननगर को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










