गया जी : पत्नी के मजदूरी करने से नाराज था पति, बंद कमरे में ब्लेड से गला काटा; खुद भी आत्महत्या की कोशिश
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji Crime News : गया जी के बसा गांव में मजदूरी को लेकर पति-पत्नी के बीच खूनी वारदात हुई. पति ने ब्लेड से पत्नी का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घायल पति का इलाज चल रहा है.
Gaya Ji Crime News : गया जी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसा गांव बाराडीह में रविवार सुबह बंद कमरे में पति-पत्नी के बीच हुई खूनी वारदात से सनसनी फैल गई. घटना में फेंकनी देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. मनोज के दोनों हाथ की नसें कटी मिली हैं. उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
छोटे बेटे ने वेंटिलेटर से झांककर खोला दरवाजा
मृतका के बड़े बेटे नीतीश कुमार के अनुसार, सुबह माता-पिता का दरवाजा नहीं खुला तो उसने आवाज लगाई. कोई जवाब नहीं मिलने पर 12 वर्षीय छोटे भाई आजाद को वेंटिलेटर के रास्ते अंदर भेजा गया.
Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम
दरवाजा खुलने के बाद दोनों भाई कमरे में पहुंचे तो माता-पिता खून से लथपथ मिले. फेंकनी देवी की मौत हो चुकी थी, जबकि मनोज घायल अवस्था में कराह रहे थे.

ब्लेड से हमले की आशंका और पुलिस जांच
मुफस्सिल पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ब्लेड से हमला किए जाने की बात सामने आई है. फेंकनी देवी का गला कटा था, जबकि मनोज के दोनों हाथ की नसें कटी थीं. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.
मजदूरी को लेकर था विवाद और पुलिस की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, बाराडीह गांव निवासी मनोज राजमिस्त्री का काम करता था और उसकी पत्नी खेती-बारी के काम से जुड़ी हुई थी. मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था. लेकिन, बीते एक साल पहले राजमिस्त्री कारीगर का काम करने के दौरान उसका पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से बीमार हो गया.
इधर मृतका के कंधे पर बीमारी के खर्च के साथ बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी बढ़ गयी. महिला भी मजदूरी करने लगी. यह बात मनोज को नागवार गुजर रहा था.
कभी-कभी नोकझोंक भी किया करता था, जिसका मृतिका व उसके बच्चे नजरअंदाज करते थे. उधर शनिवार की रात खाना खाने के बाद बच्चे दादी के साथ पुराने मकान में सो रहे थे और मृतका नए अर्धनिर्मित मकान पर सो रही थी, तभी दोनों के बीच झगड़ा हुआ.
हत्या का तरीका और पुलिस-एफएसएल की जांच
मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, एसआइ मोहम्मद इमरान, एसआइ शिवानी कुमारी समेत एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया.
Also Read : PHOTOS : सिलाव के खाजा से गिरियक के राजभोग तक, पांच तस्वीरों में जानिए नालंदा की 5 मशहूर मिठाइयों की खासियत
थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि पहले पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर मूर्छित कर दिया, उसके बाद ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया. उसका उपचार अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा है.
मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया. उधर घटनास्थल पर एफएसएल टीम पहुंची और हत्या के बाद अन्य बिंदुओं पर साक्ष्य एकत्रित किया तथा रक्त के नमूने उठाए.
Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए
परिजनों का परिचय और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका फेकनी काफी मेहनती थी. वह अपनी बड़ी बेटी काजल का विवाह पिछले साल कर दी थी और तीन बेटों (नीतीश, मनीष व आजाद) को पढ़ाई-लिखाई करा रही थी, ताकि बच्चों को मजदूरी नहीं करनी पड़े.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए