गया जी : इमामगंज में घर का दरवाजा खोलकर घुसे चोर, 30 हजार नकद समेत एक लाख के जेवरात चोरी
नदी के किनारे बिखरा सामान | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji Theft News : गया जी के इमामगंज में एक घर से लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है. देर रात चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा खुला पाकर नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. ग्रामीणों की मदद से बक्सा तो मिला, लेकिन चोरी का सामान गायब है.
Gaya Ji Theft News : गया जी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मदसारी गांव के टोला मुड़कटा के रहने वाले अरुण कुमार के घर में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने नगदी समेत करीब एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है.
आपके शहर में
सोने के दौरान खुला मिला मुख्य दरवाजा
पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे. रात करीब ढाई बजे वह शौच के लिए उठे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ पाया. इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था.
जांच करने पर पता चला कि चोरों ने बक्से में रखे करीब 30 हजार रुपये नगद तथा लगभग एक लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए हैं.
ग्रामीणों के साथ खोजबीन और नदी के पास मिला बक्सा
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. सुबह होने पर ग्रामीणों के साथ घर के आसपास खोजबीन की गई.
खोजबीन के दौरान नदी के उस पार एक बक्सा मिला, जिसमें रखे कपड़े और जरूरी कागजात फेंके हुए थे. हालांकि चोरी किए गए नगदी और जेवरात का कोई पता नहीं चल सका.
Also Read : PHOTOS : सिलाव के खाजा से गिरियक के राजभोग तक, पांच तस्वीरों में जानिए नालंदा की 5 मशहूर मिठाइयों की खासियत
थानाध्यक्ष का बयान और पुलिस कार्रवाई
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घर में चोरी होने की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए