गया जी : आदर्श मध्य विद्यालय में पृथ्वी दिवस समारोह, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

संकल्प लेते हुए बच्चे

आदर्श मध्य विद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक व जल बर्बादी रोकने जैसे महत्वपूर्ण संकल्प लिए गए.

विज्ञापन

आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को बड़े ही धूमधाम के साथ पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पौधारोपण कर पृथ्वी को हरा-भरा रखने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया. शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेकर लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अभिभावकों से अपील और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

समारोह में अभिभावकों से अपील की गयी कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करें. वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से ही संभव है.

शपथ ग्रहण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रमुख संकल्प

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण संकल्प लिये गये. इनमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, पानी की बर्बादी रोकने और जलस्रोतों को प्रदूषित नहीं करने का संकल्प प्रमुख रहा.

इसके अलावा प्लास्टिक एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री को खुले में नहीं जलाने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कर हरे एवं नीले डस्टबिन में डालने तथा मृत पशुओं को खुले स्थान, नदी या तालाब में नहीं डालने की शपथ ली गयी. समारोह में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करने का संकल्प दोहराया.

Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम

कार्यक्रम में शामिल शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक

कार्यक्रम में हेडमास्टर मुकेश कुमार वर्मा, वजिहा खातून, सरोज दुबे, अफसाना और रवि राय सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक सक्रिय रूप से शामिल रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन