गया जी : गुरुआ से देवघर रवाना हुए सैकड़ों डाक कांवरिए, पूर्व विधायक विनय यादव ने दिखाई हरी झंडी
टीम को रवाना करते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network
गया जी के गुरुआ प्रखंड से सैकड़ों डाक कांवरिए देवघर के लिए रवाना हो गए हैं. पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने यात्रा का नेतृत्व करते हुए हरी झंडी दिखाकर कांवरियों को रवाना किया. कांवरियों की सुविधा के लिए सेवा दल की टीम भी साथ रहेगी.
Kanwariya Devghar Yatra : गया जी के गुरुआ प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप से रविवार को डाक कांवरिया संघ गुरुआ के सैकड़ों कांवरिए देवघर के लिए रवाना हुए. यात्रा का नेतृत्व गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार यादव ने किया.
उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर कांवरियों को देवघर के लिए रवाना किया.
सेवा दल की टीम और कांवरियों की सुविधा
इस मौके पर पूर्व विधायक विनय कुमार यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि डाक कांवरियों की सुविधा के लिए उनके साथ सेवा दल की टीम भी रहेगी.
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. गुरुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कांवरियों की सेवा के लिए सेवा दल पूरी तरह तैयार है. यात्रा के दौरान हर संभव सहयोग किया जाएगा.
Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम
मौजूद गणमान्य लोग और सेवा दल के सदस्य
मौके पर मां शांति होंडा शोरूम के संचालक सुरेंद्र यादव, नगवां पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव, दीपू यादव, पेट्रोल पंप मैनेजर राजेश यादव, राजद नेता सतेंद्र रजक, सरदार यादव, दिलीप कुमार, आनंद कुमार, दुब्बा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र यादव, योगेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में सेवा दल के सदस्य एवं डाक कांवरिया मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए