PHOTOS : CM सम्राट चौधरी ने 1 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते में भेजे 1100 रुपये, ऐसे करें तुरंत चेक

पेंशनधारियों के खाते में रुपये ट्रांसफर करते हुए सीएम सम्राट चौधरी

राज्य सरकार ने पेंशन में बड़ा बदलाव किया था.
400 से बढ़कर 1100 रुपये हुई पेंशन
राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बड़ा बदलाव किया था. पहले जहां लाभुकों को 400 रुपये मिलते थे, अब इसे बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है. इस फैसले से बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को सीधा लाभ मिल रहा है. इससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में राहत मिलेगी.

खातों में पहुंचे एक क्लिक में पैसे
एक क्लिक में खातों में पहुंचे पैसे
पटना में बिहार पेंशन दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा कदम उठाते हुए एक करोड़ से ज्यादा पेंशनधारियों के बैंक खातों में सीधे 1100-1100 रुपये ट्रांसफर किए. एक अणे मार्ग स्थित कार्यक्रम में उन्होंने डीबीटी के जरिए यह राशि भेजी. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे.

पैसा पहुंचा या नहीं लाभुक अपने खाते में आसानी से चेक कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं
लाभुक अपने खाते में पैसा पहुंचा या नहीं, यह आसानी से चेक कर सकते हैं. मोबाइल पर आए बैंक एसएमएस से जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा एटीएम, बैंक ब्रांच या नजदीकी सीएसपी केंद्र पर जाकर भी बैलेंस चेक किया जा सकता है. ऑनलाइन माध्यम से भी डीबीटी की स्थिति देखी जा सकती है.


किन योजनाओं के तहत मिल रही पेंशन
राज्य में कई योजनाओं के तहत यह पेंशन दी जा रही है. इसमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजनाएं शामिल हैं. इन योजनाओं का मकसद समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सहारा देना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










