गया जी में सोलर रूफटॉप को बढ़ावा देने की तैयारी, सोलर लोन की प्रक्रिया होगी आसान

Updated:
विज्ञापन

बिहार में सोलर रूफटॉप लगवाने की प्रक्रिया अब और आसान हो गई है. बैंकों को लोन प्रक्रिया सरल बनाने और सिबिल स्कोर घटाने के निर्देश दिए गए हैं. उपभोक्ताओं से विद्युत कार्यालय संपर्क करने की अपील की गई है.

विज्ञापन

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana : बिहार सरकार के मुख्य सचिव एवं ऊर्जा सचिव द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए सोलर रूफटॉप लगवाने हेतु उपभोक्ताओं को सोलर लोन प्रदान करने में बैंकों में प्रक्रिया को सरल और उपभोक्ताओं के लिए कम से कम समय में स्वीकृत करने के लिए सभी बैंकों, जिलापदाधिकारियों एवं पूरे बिहार के सोलर वेंडर के साथ ऊर्जा परिवार के साथ गहन समीक्षा बैठक की गई.

बैंकों को लोन प्रक्रिया सरल बनाने और प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश

बैठक में मुख्यत: सभी बैंकों को सोलर लोन के लिए सिबिल स्कोर को घटाने, दस्तावेजों की मांग को सरल बनाए जाने एवं सभी बैंकों में सोलर लोन के लिए अलग से प्रकोष्ठ बनाकर नियमित निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया.

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के सोलर विजन को दोहराते हुए 'हर छत सोलर' की बात को दोहराया गया.

गया जिले में प्रगति और जिला पदाधिकारी के निर्देश

बताया गया कि गया जिला अंतर्गत वर्तमान में कुल करीब 988 अदद सोलर रूफटॉप प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगे हैं.

जिला पदाधिकारी द्वारा घर-घर जाकर सोलर रूफटॉप के फायदे उपभोक्ताओं को बताने एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निर्देशित किया गया.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

उपभोक्ताओं से विद्युत कार्यालय में संपर्क करने की अपील

गया जिला के सभी उपभोक्ताओं से निवेदन किया गया कि अपने छत पर सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए सभी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल एवं प्रमंडल कार्यालय में संपर्क कर उक्त योजना का लाभ उठा सकते हैं.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन