गया जी : टिकारी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीण चिकित्सक गिरफ्तार; न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

गया जी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ग्रामीण चिकित्सक पर घर में अकेली नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है. घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

गया जी जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है. आरोप ग्रामीण चिकित्सक पर लगा है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपी ग्रामीण चिकित्सक की पिटाई कर दी.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

घर में अकेली पाकर चिकित्सक ने दिया घटना को अंजाम

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने दादा-दादी के साथ रहती है. घटना के वक्त नाबालिग घर में अकेली थी. इसी दौरान इलाज के सिलसिले में ग्रामीण चिकित्सक उसके घर पहुंचा व कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया.

थानाध्यक्ष का बयान और पुलिस की कार्रवाई

इस संबंध में मऊ थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने आरोपी ग्रामीण चिकित्सक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया था. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन