गया जी : श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्ति पर गिरा वज्रपात, मौके पर मौत; शव की हुई पहचान

Updated:
विज्ञापन

वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

गया जी जिले में श्राद्ध कार्यक्रम से घर लौट रहे अमीर साव की वज्रपात की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई. यह घटना गुरुआ-दरियापुर मार्ग पर बेलौटी मोड़ के पास हुई. परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

Lightning Death : गया जी जिले के गुरुआ-दरियापुर मुख्य मार्ग में बेलौटी मोड़ के समीप सोमवार को हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में शव की पहचान हो गयी है. मृतक की पहचान चेरकी थाना क्षेत्र के बिरहुत गांव निवासी अमीर साव के रूप में हुई है. गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गयी है.

श्राद्ध कार्यक्रम से लौटने के दौरान हुआ हादसा

इस संबंध में मृतक के पुत्र गणेश कुमार ने गुरुआ थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पिता लकड़ाही गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गये थे.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे घर लौट रहे थे. इसी दौरान गुरुआ-दरियापुर मार्ग में बेलौटी मोड़ के समीप अचानक वज्रपात गिरने से उनकी मौत हो गयी.

Also Read : PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

परिजनों में कोहराम और परिवार में मातम

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. मृतक के पुत्र ने पुलिस को आवेदन देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Pramod Kumar Verma Gurua

लेखक के बारे में

By Pramod Kumar Verma Gurua

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन