हत्या के आरोपित मां-बेटे सहित तीन को भेजा गया जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2024 9:00 PM
डिहुरी गांव की रहनेवाली कारी देवी व नवलेश मांझी को अतरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
अतरी. डिहुरी गांव की रहनेवाली कारी देवी व नवलेश मांझी को अतरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अतरी थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह मामला 2023 का है. कारी देवी की बहू द्वारा अपने सास व पति के भाई पर हत्या करने को लेकर अतरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. तबसे आरोपित फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर डिहुरी गांव में आरोपित के घर में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपित मां -बेटा को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से केंद्रीय कारा, गया भेज दिया गया. वहीं, कतलपुरा गांव के उपेंद्र यादव को अतरी थाने की पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह मामला 2015 का है. कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था, तबसे फरार चल रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










