आधी रात को अचानक वजीरगंज थाना पहुंचे SSP, पुलिसकर्मियों से मांगा जवाब, जानिए क्या क्या हुआ?

Published by : Sakshi kumari Updated At : 11 Jun 2026 10:11 AM

विज्ञापन

वजीरगंज थाना पुलिसकर्मियों से बात करते SSP

Gaya Ji News: गया जी जिले में बुधवार की देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार अचानक वजीरगंज थाना पहुंच गए. रात करीब एक बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कई जानकारी ली.

विज्ञापन

गया जी से रोशन कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji News:
गया जी जिले में बुधवार की देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार अचानक वजीरगंज थाना पहुंच गए. रात करीब एक बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के बाद पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए.

रात एक बजे वजीरगंज थाना पहुंचे SSP सुशील कुमार

गया-नवादा मुख्य सड़क पर स्थित वजीरगंज थाना में बुधवार देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने औचक निरीक्षण किया. अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हलचल का माहौल बन गया.

लंबित कांडों और अपराध नियंत्रण की हुई गहन समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना में दर्ज लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने अपराध नियंत्रण की स्थिति, चल रही जांच प्रक्रियाओं और मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली. एसएसपी ने वारंट और कुर्की से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की. उन्होंने लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने और फरार आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

वाहन जांच अभियान और कानून-व्यवस्था पर विशेष फोकस

वजीरगंज थाना क्षेत्र में चल रहे वाहन जांच अभियान, विधि-व्यवस्था संधारण और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. एसएसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया. समीक्षा बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा.

आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर जोर

एसएसपी सुशील कुमार ने पुलिस अधिकारियों को आम लोगों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतकर ही अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है. औचक निरीक्षण के दौरान थाना में उपलब्ध संसाधनों, पुलिस गतिविधियों और दैनिक कार्यों की भी समीक्षा की गई. एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

Also Read: गया जी में भीषण चोरी, अलमारी से 50 लाख के गहने गायब, घरवालों के उड़े होश, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन