ताड़ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 29 Apr 2025 5:43 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : उत्तर प्रदेश के बलिया में मजदूरी करने गया था अधेड़

विज्ञापन

गया न्यूज : उत्तर प्रदेश के बलिया में मजदूरी करने गया था अधेड़

प्रतिनिधि,

अतरी.

अतरी-टेउसा के बसंती चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र कंस चौधरी उर्फ महेंद्र चौधरी की सोमवार को ताड़ के पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गयी. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि वह पिछले रविवार को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मजदूरी करने गया था. सोमवार की सुबह में ताड़ के पेड़ पर चढ़ने के दौरान अचानक आंधी-पानी आने से पैर फिसल गया, जिससे वह पेड़ पर से गिर गया. मौजूद लोग नजदीकी अस्पताल ले गये, परंतु डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था. महेंद्र की पत्नी कांति देवी व चार बच्चे बेटी पूनम कुमारी 24 वर्ष, राधा कुमारी 22 वर्ष, रिभा कुमारी 20 वर्ष, छोटी कुमारी 16 व एक मात्र पुत्र गौतम कुमार 14 वर्ष है. इसमें एक बेटी की शादी हुई है. तीन बेटियों की शादी करनी शेष है. मृतक बहुत ही गरीब परिवार से था. पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों की आंखें नम हो गयीं. गांव में शव आते ही लोगों का तांता लग गया व गांव में कोहराम मच गया. शव का दाह संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन