उत्तर कोयल नहर के अधूरे काम का किया निरीक्षण
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 06 May 2025 7:30 PM
गुरुआ प्रखंड के तमरुआ गांव से लेकर भीम बराज तक निरीक्षण मंगलवार को किसान संघर्ष मोर्चे के द्वारा किया किया.
गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के तमरुआ गांव से लेकर भीम बराज तक निरीक्षण मंगलवार को किसान संघर्ष मोर्चे के द्वारा किया किया. मोर्चे के संयोजक बालेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि मुख्य शाखा में नहर की सफाई और कंक्रीट लाइनिंग का काम कुछ जगहों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर तेजी से चल रहा है. मुख्य शाखा के 211 आरडी पर सीआर गेट का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है. अधिकतर पुराने पुलों को तोड़कर नया पुल बनाया जा रहा है. जीटी रोड से नीचे चेईं नवादा कैनाल, कोटवारा कैनाल, अंगरा कैनाल और कोंची कैनाल का सफाई कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है. इसे यथाशीघ्र शुरू होना चाहिए.उत्तर कोयल नहर के मुख्य शाखा नहर को अपर मोरहर नहर तक लाकर छोड़ दिया गया है. इसके आगे मोरहर नदी तक खुदाई एवं सफाई कार्य नहीं किया जा रहा है इसे यथाशीघ्र होना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










