गयाजी में अवैध शराब बरामद, कारोबारियों पर पुलिस की लगातार छापेमारी

Published by :Sakshi kumari
Published at :08 May 2026 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Gayaji 10 liters of illegal alcohol seized

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

गयाजी में अवैध शराब की कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई जारी है. पुलिस ने इसी कड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

Gayaji News: (गयाजी से प्रमोद कुमार वर्मा) जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में गुरुआ थाना पुलिस ने मुरही गांव में छापेमारी कर करीब 10 लीटर अवैध शराब बरामद की. जबकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है.

एक हफ्ते में 30 लीटर शराब जब्त

जानकारी के अनुसार, इससे चार दिन पूर्व भी गुरुआ पुलिस ने खैरी टोला रहमान गांव में छापेमारी कर 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की थी.इस तरह पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर कुल 30 लीटर अवैध शराब जब्त कर शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

अवैध शराब निर्माण और बिक्री बर्दाश्त नहीं

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अकोथरा, फुलसाथर, मुरही, बडही बिगहा और गुरुआ समेत कई गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों एवं फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

Also Read: Aurangabad Traffic News: डीएम-एसपी ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

Sakshi kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन