वजीरगंज में किसान की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव
Published by :DHARMENDRA KUMAR
Published at :08 May 2026 1:47 PM (IST)
विज्ञापन

पराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी
विज्ञापन
वजीरगंज से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
गया. जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह मनैनी-गोविंदपुर सड़क पर गोविंदपुर गांव के पास किसान महताब खान का शव उनकी मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. जानकारी के अनुसार, सातन बिगहा गांव निवासी महताब खान गुरुवार शाम करीब छह बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वे किसी परिचित से मिलने जा रहे हैं. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे बाइक के साथ महताब खान को देखा, उसके शरीर पर तीन गोलियों के मारे जाने के निशान थे. सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पहली नजर में गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. हत्या के पीछे आपसी रंजिश, जमीन विवाद या अन्य कारणों की चर्चा हो रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










