तेज रफ्तार का कहर: आरा में बिजली पोल से टकराया बुलेट, हादसे में तीन लोग गंभीररूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल बुजुर्ग की तस्वीर

Bihar Road Accident: आरा के बड़हरा थाना इलाके के एकौना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई. हादसे में बाइक पर सवार दो युवक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: आरा में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. बड़हरा थाना इलाके में तिलक समारोह में शामिल होने जा रही एक बुलेट बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई. हादसा इतना जोरदार था कि बाइक पर सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घतनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

घायलों की हुई पहचान

घटना में घायल लोगों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव निवासी चितरंजन कुमार पासवान, जियालाल यादव और 73 वर्षीय शिवनाथ राम के रूप में हुई है. हादसे में चितरंजन कुमार के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं जियालाल यादव के पैर टूटने की आशंका जताई जा रही है। बुजुर्ग शिवनाथ राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

रास्ता भटकने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार तीनों लोग बड़की सिंगही गांव से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान वे रास्ता भटककर पड़रिया गांव पहुंच गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे बिजली के पोल से टकरा गई.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची. एसआई अजीत कुमार वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया.

इलाके में देर रात तक चर्चा का माहौल

हादसे के बाद इलाके में देर रात तक चर्चा का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read:शाहाबाद में MLC उपचुनाव पर धनबल का साया: ‘सर्टिफिकेट जब्ती’ और वोट खरीद के आरोपों से गरमाई राजनीति

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन