अप्रैल 2026 में इन 5 कारों को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, देखें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में
Tata Punch (Photo: Tata Motors)
अप्रैल 2026 की कार सेल्स लिस्ट आ चुकी है. लिस्ट को देख कर साफ है कि भारतीय खरीदार आज भी वैल्यू फॉर मनी गाड़ियों को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं. इस बार सिर्फ SUVs ही नहीं, बल्कि फैमिली MPVs, माइलेज वाली सेडान्स और भरोसेमंद हैचबैक्स ने भी जबरदस्त बिक्री दर्ज की है. आइए देखते हैं.
अप्रैल 2026 की भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट आ चुकी है. लिस्ट ने एक बात बिल्कुल साफ कर दी है कि आज भी ज्यादातर खरीदारों के लिए रोजमर्रा में काम आने वाली, बेहतर माइलेज और किफायती कीमत ही सबसे ज्यादा मायने रखती है. दिलचस्प बात ये रही कि सिर्फ SUVs ही नहीं, बल्कि सेडन्स, हैचबैक्स और MPVs को भी लोगों ने खूब पसंद किया. यानी SUV craze के बावजूद भारतीय बाजार में हर सेगमेंट की कारों की मांग बनी हुई है. तो आइए अब नजर डालते हैं अप्रैल 2026 की उन 5 कारों पर, जिन्हें पिछले महीने सबसे ज्यादा खरीदा गया.
Maruti Suzuki Dzire
इस कॉम्पैक्ट सेडान ने अप्रैल महीने में 23,580 यूनिट्स की बिक्री की है. इसके साथ ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया है. खास बात ये रही कि इसकी सेल्स में साल-दर-साल 39% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
लोग आज भी Dzire को उसकी बेहतरीन माइलेज, कम रनिंग कॉस्ट और आरामदायक रियर सीट एक्सपीरियंस की वजह से खूब पसंद कर रहे हैं. कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आने वाली Dzire का मुकाबला Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी कारों से होता है. लेकिन बिक्री के मामले में Dzire फिलहाल सबसे आगे नजर आ रही है.
Tata Punch
Tata Punch ने 19,107 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी पोजिशन हासिल की है. Punch उन लोगों को काफी पसंद आ रही है जो कम बजट में SUV जैसा स्टाइल, ऊंची सीटिंग पोजिशन और दमदार रोड प्रेजेंस चाहते हैं.
कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV में उपलब्ध कराया है, जिससे अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों के लिए यह एक फ्लेक्सिबल चॉइस बन जाती है. मार्केट में इसका मुकाबला Hyundai Exter और Citroen C3 जैसी गाड़ियों से माना जाता है.
Maruti Suzuki Ertiga
अप्रैल 2026 में Maruti Suzuki ने Ertiga की 19,063 यूनिट्स बेची हैं. इससे ये देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फैमिली कारों में फिर से शामिल हो गई. लोग Ertiga को खास तौर पर इसकी 7-सीटर स्पेस, बढ़िया माइलेज और कम खर्च वाली मेंटेनेंस की वजह से पसंद करते हैं. पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन मिलने से ये बड़ी फैमिली के लिए काफी काम की गाड़ी बन जाती है. मार्केट में इसका मुकाबला Kia Carens और Toyota Rumion जैसी गाड़ियों से होता है.
Maruti Suzuki Fronx
इस कार ने 18,829 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो साल-दर-साल करीब 31% की शानदार बढ़ोतरी दिखाती है. Fronx की सबसे खास बात यह है कि यह हैचबैक और SUV के बीच का एक शानदार बैलेंस ऑफर करती है. इसमें आपको SUV जैसा बोल्ड और स्टाइलिश लुक मिलता है, जबकि ड्राइविंग एक्सपीरियंस शहरों के लिए काफी स्मूद और प्रैक्टिकल रहता है.
इसके पेट्रोल इंजन अच्छे माइलेज के साथ आते हैं. वहीं टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट उन लोगों को भी पसंद आ रहे हैं जो थोड़ा ज्यादा पावर और मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं. मार्केट में इसका मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs से किया जाता है.
Wagon R
इस हैचबैक की 18,648 यूनिट्स बिकी हैं, जो साल-दर-साल करीब 39% की शानदार बढ़त दिखाती है. पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों से लेकर शहर में रोजाना चलाने वालों और कमर्शियल यूजर्स तक, Wagon R आज भी लोगों की पसंद बनी हुई है. इसकी बड़ी और आरामदायक केबिन, पेट्रोल और CNG दोनों में मिलने वाले फ्यूल-एफिशिएंट ऑप्शन और कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे एक भरोसेमंद फैमिली कार बनाते हैं. बाजार में इसका मुकाबला Tata Tiago और Hyundai Grand i10 Nios जैसी कारों से होता है.
यह भी पढ़ें: मार्केट में आई नई Maruti Suzuki Eeco Star Edition, कम कीमत में मिलेगा स्टाइलिश पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








