गयाजी में किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच जारी
Gayaji News: (अमरेंद्र कुमार) वजीरगंज थाना इलाके के मनैनी गोविंदपुर सड़क पर गुरुवार की रात सातन बिगहा निवासी किसान महताव खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. परिजनों ने बताया कि महताब खान गुरुवार की शाम करीब छह बजे मोटर साइकिल से किसी जानकार व्यक्ति से मिलकर लौटने की बात कहकर घर से […]
Gayaji News: (अमरेंद्र कुमार) वजीरगंज थाना इलाके के मनैनी गोविंदपुर सड़क पर गुरुवार की रात सातन बिगहा निवासी किसान महताव खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. परिजनों ने बताया कि महताब खान गुरुवार की शाम करीब छह बजे मोटर साइकिल से किसी जानकार व्यक्ति से मिलकर लौटने की बात कहकर घर से निकले थे. लेकिन रात भर घर नहीं लौटे.
क्या है पूरा मामला
काफी समय बीत जाने के बाद घर के लोग आसपास खोजबीन किए. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोग सड़क पर निकले तो एक व्यक्ति को मोटर साइकिल सहित गिरा हुआ देखा. परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक मृत पड़ था. घटना के बाद ग्रामीण इलाकों में यह चर्चा तेजी से फैलने लगी.
थानाध्यक्ष ने क्या कहा?
घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची. आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली. इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि किसान की गोली मारकर हत्या किया गया है. घटना में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर विस्तार से जानकारी ली जा रही है.
भतीजी के साथ रहते थे मृतक
ग्रामीणों ने बताया कि महताब खान निःसंतान थे. उनकी भतीजी ही देखभाल करती थी. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. ताकि हत्या की सटीक जानकारी मिल सके. इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है. आसपास के ग्रामीण इलाकों से आम लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई है. लोग कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं. पुलिस की जांच जारी है.
Also Read: रोहतास में दूल्हे की कार में स्कूली वैन ने मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










