देर रात गया जंक्शन पहुंचे DDU मंडल के DRM, पितृपक्ष से पहले यात्री सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते डीडीयू मंडल के डीआरएम उदय सिंह मीना | Prabhat Khabar Network

Gaya Junction DRM Inspection : DDU मंडल के DRM उदय सिंह मीना ने देर रात गया जंक्शन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पितृपक्ष और श्रावणी मेला को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने और चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Gaya Junction DRM Inspection : डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने शनिवार की देर रात गया जंक्शन का निरीक्षण किया. अचानक देर रात स्टेशन पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के साथ-साथ यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए गया जंक्शन पर यात्रियों से जुड़ी सभी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा.

पितृपक्ष और श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों को निर्देश

डीआरएम ने अधिकारियों से कहा कि गया जंक्शन पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि पितृपक्ष मेला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. पितृपक्ष के दौरान गया में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और गया जंक्शन उनके आवागमन का प्रमुख केंद्र रहता है.

ऐसे में स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को दुरुस्त रखना रेलवे की बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों को श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

डीआरएम ने कहा कि श्रावणी मेला और पितृपक्ष मेला दोनों ही महत्वपूर्ण अवसर हैं. इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के साथ स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और अन्य यात्री सुविधाओं को बेहतर रखा जाए.

कार्यों की प्रगति की समीक्षा और समन्वय पर जोर

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करें. यदि अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर कार्य करेंगे, तो लंबित काम को निर्धारित समय से पहले भी पूरा किया जा सकता है. उन्होंने कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं करने और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.

डीआरएम ने कहा कि रेल यात्रियों को बेहतर और सुगम सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की पहली प्राथमिकता है.

Also Read : नालंदा : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

इसके लिए स्टेशन के विकास कार्यों को समय पर पूरा करना जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की आवाजाही में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

पटना से गया पहुंचे और विंडो निरीक्षण की जानकारी

जानकारी के अनुसार, डीआरएम उदय सिंह मीना पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस से गया पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि उन्होंने पटना से गया तक विंडो निरीक्षण भी किया.

गया पहुंचने के बाद देर रात उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और पितृपक्ष मेला से पहले जरूरी सुविधाएं पूरी करने को कहीं.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन