गया कॉलेज में ‘फ्रेंडली माइक्रोब्स इन फूड एंड बेवरेज’ पर पोस्टर प्रेजेंटेशन, विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल स्टूडेंट्स व अन्य

गया कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने 'फ्रेंडली माइक्रोब्स इन फूड एंड बेवरेज' पर एक पोस्टर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया. विद्यार्थियों ने फर्मेंटेशन, प्रोबायोटिक्स और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत किए, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता प्रदर्शित हुई.

विज्ञापन

Gaya Ji Friendly Microbes in Food and Beverage: गया कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से शनिवार को ‘फ्रेंडली माइक्रोब्स इन फूड एंड बेवरेज’ विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य भोजन निर्माण, संरक्षण और मानव स्वास्थ्य में सूक्ष्मजीवों की सकारात्मक भूमिका के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना था.

प्राचार्य ने सूक्ष्मजीवों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सतीश सिंह चंद्र मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन, खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सूक्ष्मजीवों की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने विद्यार्थियों को नवीनतम शोध और वैज्ञानिक गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया.

विद्यार्थियों ने फर्मेंटेशन और प्रोबायोटिक्स पर प्रस्तुत किए पोस्टर

कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना कुमारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ. स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने फर्मेंटेशन, प्रोबायोटिक्स, गट हेल्थ और खाद्य सुरक्षा जैसे विषयों पर शोध आधारित पोस्टर प्रस्तुत किए. प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों का वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और विषय की समझ दिखाई दी.

व्यावहारिक ज्ञान और वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर

विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, वैज्ञानिक सोच और शोध के प्रति रुचि विकसित करते हैं. कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. मुरलीधर मिश्रा, डॉ. शकील अहमद, डॉ. नूतन चौरसिया, प्रियंका कुमारी और डॉ. अक्षिता का योगदान रहा.

Also Read : रोहतास चंदेश्वर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, बोले- न्याय के लिए DGP से करेंगे बात


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन