गया जी: CUSB के अंग्रेजी विभाग के 16 छात्रों ने हासिल की सहायक प्रोफेसर पद के लिए सफलता

Updated:
विज्ञापन

सहायक प्रोफेसर पद के लिए चयनित सीयूएसबी के स्टूडेंट्स

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के 16 छात्रों ने बिहार के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए अर्हता प्राप्त की है. यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है.

विज्ञापन

CUSB Assistant Professor Student Success: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के 16 छात्रों ने बिहार के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए अर्हता प्राप्त की है. विभाग के छात्रों ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना की ओर से 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में अनुबंध आधारित सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

12 वर्तमान पीएचडी छात्र और चार पूर्व छात्र सफल

विश्वविद्यालय के पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि विभाग से वर्तमान में पीएचडी कर रहे 12 छात्रों ने चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की है. इनमें सरफराज आलम, प्रियंका कुमारी, दीक्षा, पीयूष कुमार, सुमन कुमारी, पूजा गुप्ता, शिवांगी कुमारी, स्वाति, हेमंत कुमार, शांभवी, सुरभि और मानसी शामिल हैं. वहीं, विभाग की पूर्व छात्राएं मीनू प्रिया, मनीषा कुमारी, हर्ष आनंद और रितु रश्मि ने भी अंतिम मेधा सूची में स्थान प्राप्त किया है.

कुलपति ने सफल छात्रों को दी बधाई

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह और कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का चयन विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है. उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित छात्र बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

विभागाध्यक्ष ने बताया गौरवपूर्ण उपलब्धि

विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. विपिन कुमार सिंह ने इस उपलब्धि को वर्ष 2012 में स्थापित विभाग के लिए गौरवपूर्ण बताया. उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी. इस अवसर पर प्रो. विपिन कुमार सिंह, प्रो. रवींद्र कुमार वर्मा, मेजर डॉ. वल्लम सेट्टी पारिमला वेणु, डॉ. अर्पणा झा, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. अभय लियोनार्ड एक्का और डॉ. सुदीप कुमार दास ने भी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं.

सीयूएसबी के 80 से अधिक छात्रों ने हासिल की सफलता

उल्लेखनीय है कि सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के 80 से अधिक छात्रों ने बीएसयूएससी सहायक प्रोफेसर पद के लिए अर्हता प्राप्त की है. अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के 16 छात्रों की सफलता को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Also Read : रोहतास चंदेश्वर हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, बोले- न्याय के लिए DGP से करेंगे बात


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन