गयाजी में समधी के घर गए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
गयाजी में समधी के घर गए अधेड़ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी अनुसार अधेड़ को रौंदते हुए अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
Gayaji Accident: (बाराचट्टी गया जी से सुनील कुमार) बिहार के गयाजी में सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई है. घटना बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के महुगाई सड़क के पास की बताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने अधेड़ को रौंद दिया. जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
समधी के घर गए अधेड़ की मौत
मृतक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बतासी गांव निवासी नंदकेश्वर मांझी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार नंदकेश्वर मांझी अपने समधी लौंगी मांझी के घर महुगाई गए हुए थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
वाहन चालके मौके से फरार
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की विचलित कर देने वाली तस्वीर भी सामने आई है जिसके देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन मृतक के सिर को रौंदते हुए आगे निकल गया होगा. पुलिस जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










