औरंगाबाद में डीएम-एसपी ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती

Published by :Sakshi kumari
Published at :08 May 2026 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
DM SP inspected traffic system

ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेते डीएम-एसपी

शहर में जाम से राहत की तैयारी की गई. डीएम-एसपी ने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

Aurangabad Traffic News: (औरंगाबाद से सुजित कुमार सिंह) शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुरानी जीटी रोड, एमजी रोड, रामाबांध बस स्टैंड, जसोईया मोड़, ओवरब्रिज क्षेत्र समेत अन्य प्रमुख स्थानों का जायजा लिया.

डीएम-एसपी ने किया ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जाम, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, भारी वाहनों की अनियमित आवाजाही तथा सर्विस लेन के दुरुपयोग की स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया. अधिकारियों ने पाया कि एमजी रोड एवं ओवरब्रिज क्षेत्र में बहु-दिशात्मक यातायात और भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. वहीं रामाबांध बस स्टैंड के समीप बसों और भारी वाहनों के अवैध पड़ाव से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

डीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बस स्टैंड के बाहर अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाते हुए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही एनएचएआई के माध्यम से ओवरब्रिज के उत्तरी सर्विस लेन के समीप नाले को ढककर सड़क चौड़ीकरण कराने का निर्देश भी दिया गया.

भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय के बाद प्रतिबंध

इसके अलावा शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय में प्रतिबंध लगाने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को वाहन पड़ाव वर्जित क्षेत्र घोषित करने तथा चरणबद्ध तरीके से वन-वे व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया. प्रशासन ने अव्यवस्थित मीडियन ओपनिंग को बंद करने, प्रमुख मार्गों पर पीवीसी फ्लेक्सिबल बोलार्ड लगाने और अलग-अलग वाहनों के लिए पृथक पार्किंग स्थल चिह्नित करने का भी निर्देश दिया है.

सुगम यातायात प्रशासन की प्राथमिकता

डीएम ने रमेश चौक, अंडरपास एवं नवाडीह मोड़ पर ट्रैफिक पोस्ट और पिंक बूथ निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. वहीं ओल्ड जीटी रोड स्थित सब्जी मंडी को फार्म क्षेत्र तथा फल मंडी को न्यू जेल के समीप स्थानांतरित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू करने को कहा गया. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे.

Also Read: औरंगाबाद में सिक्योरिटी गार्ड ने रिकवरी एजेंट को मारी गोली, बैंक में मर्डर, मौके पर मौत

विज्ञापन
Sakshi kumari

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

Sakshi kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन