Gaya News : वाहनों की सीधी टक्कर में दो की मौत, पिकअप चालक घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 7:04 PM

विज्ञापन

Gaya News : बेलागंज थाना क्षेत्र के बाइपास पर गुरुवार की देर रात हाइवा व पिकअप की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

विज्ञापन

बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के बाइपास पर गुरुवार की देर रात हाइवा व पिकअप की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं पिकअप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया. जख्मी को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बेलागंज बाइपास पर एक निजी भवन में किराये के मकान में रह कर पंचायत स्तर पर लग रहे सोलर प्लेट का कार्य करता था. गुरुवार की देर रात पिकअप वाहन से अरवल जिला से काम कर लौट रहा था. उसी दौरान अपने मकान में आने से कुछ दूर पहले बाइपास पर रहे कट से दूसरे लेन में आ गया. जहां विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लोडेड हाइवा से सीधी टक्कर हो गयी. मौके पर पिकअप में सवार रहे थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी एकबाल शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार व सुपौल जिला अंतर्गत औरलाहा थाना क्षेत्र के बाजीतपुर निवासी नीरज कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी. पिकअप का चालक सुपौल निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज एएनएमएमसीएच गया में चल रहा है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं दोनों के शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन